जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ने जमशेदपुर प्लांट में 24 जून शनिवार को छुट्टी की घोषणा की है. 24 जून को कर्मचारियों को ड्यूटी नहीं आने को कहा गया है. टाटा मोटर्स ने यह छुट्टी 30 अप्रैल के बदले दी गयी है. 30 अप्रैल को छुट्टी होने के बावजूद काम कराया गया था, जिस कारण उसके बदले छुट्टी नहीं दी गयी थी. अब 24 जून को छुट्टी दी गयी है. 25 जून को रविवार है, जिस कारण साप्ताहिक छुट्टी होती है, लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है. 25 जून रविवार की छुट्टी की जगह दूसरे दिन छुट्टी दी जायेगी, जिसका अलग से सरकुलर जारी किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा मोटर्स अपने कंपनी के वर्कऑर्डर और काम को देखते हुए कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाते है. इस दिशा में यह भी बदलाव किया गया है.




