जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला भाजपा की ओर से शुक्रवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी का बलिदान दिवस मनाया गया. इस अवसर पर जमशेदपुर जिला भाजपा की ओर से पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले के सांसद विद्युत वरण महतो भी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान तमाम कार्यकर्ताओं ने अपने संस्थापक को नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धा निवेदित की. इस दौरान जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी ने अपने जीवन काल में देशहित को सर्वोपरि मानते हुए अपना पूरा जीवन देश के नाम समर्पित कर दिया और देश हित के लिए अपने प्राणों का बलिदान भी दे दिया. ऐसे महान देशभक्त को आज हम भाजपा के सभी सिपाही नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.





