
जमशेदपुर : 31 अक्टूबर से लगातार 4 दिनों तक बंद रहने के बाद टाटा मोटर्स जमशेदपुर यूनिट सोमवार को खुल गई. कंपनी के खुलने से शॉप फ्लोर से लेकर गेट के बाहर तक रौनक लौट आई. आम दिनों की तरह कर्मचारी सामान्य उत्पादन जारी रखा. बावजूद उसके फिर से ब्लॉक क्लोजर होने की चर्चा का बाजार गर्म रहा. अब इस चर्चा की गंभीरता से लोगों को भविष्य की चिंता सताने लगी है. कर्मचारियों को बैठाए जाने से उनकी माली हालत खराब होती जा रही है. मालूम हो कि कंपनी में 31अक्टूबर से 2 नवंबर तक यानी 3 दिनों तक कंपनी लगातार तीन दिनों तक ब्लॉक क्लोजर में थी, 3 नवंबर, रविवार को सार्वजनिक अवकाश था. 4 नवंबर कंपनी खुल गई. इस वित्तीय वर्ष में कंपनी प्रबंधन अब तक करीब 38 ब्लॉक कर ले चुकी है. अब केवल 1 दिन ब्लॉक क्लोजर शेष रह गया है. इस महीने और कई दिन तक कंपनी ब्लॉक कर लेने की संभावना बन रही है. बता दें की इस माह करीब 2000 के आसपास उत्पादन लक्ष्य है, जो 10 से 12 दिन के अंतराल में लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा.



