
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ने अपने जमशेदपुर प्लांट में कर्मचारियों को दो अक्तूबर महात्मा गांधी की जयंती पर छुट्टी दी गयी है. यह वैतनिक (वेतन के साथ छुट्टी) छुट्टी होगी. राष्ट्रीय छुट्टी के दिन छुट्टी की घोषणा की गयी है. लेकिन कर्मचारियों को 4 अक्तूबर को ड्यूटी पर बुलाया गया है. चार अक्तूबर रविवार का दिन होता है, लेकिन उस दिन भी कर्माचरियों को काम करना होगा. इसको लेकर टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के हेड विशाल बादशाह के हस्ताक्षर से सरकुलर जारी किया गया है. चार अक्तूबर को ड्यूटी करने के बदले कर्मचारियों को दशहरा में एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी दी जायेगी. इसको लेकर सरकुलर जारी कर दिया गया है.






