
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के लिए काम करने वाली एजेंसी जुस्को के ठेका कर्मचारी का दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रहा. टाटा मोटर्स टाउन क्वार्टर सिविल मेंटेनेंस के सभी मजदूरों सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए हड़ताल जारी रखा. इसमें जुस्को के अधिकारी अरविंद सिंह मजदूरों के बीच अपना बात रखे. मजदूर उनके इस गोल-गोल बात को नहीं माने और सभी मजदूर अपनी मांग को रखा और कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब तक वे लोग काम स्टार्ट करेंगे नहीं तो काम स्टार्ट नहीं होगा. इन लोगों ने कहा है कि जिन मजदूरों को 55 साल का बताकर हटा दिया गया है, उनको हर हाल में वापस लेना होगा. उनके आंदोलन में कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे भी शामिल हुए. इन लोगों ने 60 साल वाले कर्मचारियों का फाइनल सेटलमेंट देने की भी मांग की है. इन लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे लोग आंदोलन को तेज करेंगे और सारे काम को ही बंद करा देंगे.






