
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने कोरोना वायरस को लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए नये बदलाव किये गये है. कोरोना वायरस को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. इसके तहत नये बदलाव को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है. टाटा स्टील ने एलटीसी को रोक दिया है. जनवरी 2021 के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों को एलटीसी लेने को कहा गया है. यह कहा गया है कि 1 जनवरी 2021 से कर्मचारी और अधिकारी अपना एलटीसी ले सकेंगे. जो कर्मचारी इस बीच में रिटायर होंगे, उनको यह लाभ मिलेगा. 1 अगस्त से 1 जनवरी के बीच एलटीसी की राशि जो रिटायर होंगे या किसी कारण से कंपनी से अलग होंगे, उनको एलटीसी की राशि मिल जायेगी जबकि जो अलग नहीं होंगे, वे 1 जनवरी 2021 के बाद से ही एलटीसी का लाभ उठा सकते है. दूसरी ओर, पितृत्व अवकाश कई लोग कोरोना के कारण नहीं ले पाये है. लॉकडाउन और कोरोना के कारण कई लोगों के बच्चों का जन्म हुआ है, लेकिन उन लोगों को पितृत्व अवकाश नहीं मिल पाया है. ऐसे कर्मचारियों जिनके बच्चे हुए है, उनको 10 दिन का छुट्टी लेने को कहा गया है. 31 दिसंबर 2020 तक ऐसे लोग अपना पितृत्व अवकाश का दस दिन की छुट्टी ले सकते है. यह सुविधा वैसे लोग ले सकते है, जिनका पितृत्व अवकाश 22 मार्च 2020 से लेकर 31 अगस्त 2020 तक के बीच में एक्सपायर हो रहा है.
अधिकारी जिनका ट्रांसफर होता है, उनके लिए नियम बदला गया :
टाटा स्टील के वैसे अधिकारी जिनका ट्रांस्फर कर दिया गया है या प्रोमोशन मिल गया है, उसके लिए भी पैमाना को बदला गया है. यह कहा गया है कि जो एक ही राज्य के दूसरे लोकेशन में भेजे गये है, उनको अपने परिवार को लेकर ट्रांस्फर होने की जरूरत नहीं है. जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती है, तब तक अधिकारी अपना लोकेशन नहीं बदलें. अगर किसी का एक राज्य से दूसरे राज्य में ट्रांसफर या प्रोमोशन किया गया है तो वे तब तक वहां नहीं जाये जब तक क्वारंटीन का चक्कर खत्म नहीं हो, तब तक उक्त अधिकारी जहां है, वहीं से काम को संपादित कराने की कोशिश करें. वैसे लोग जिनको हर हाल में खुद रहना जरूरी है, वहां कोरोना के नियम का पालन करते हुए पहले आइएल-1 स्तर के अधिकारी से मंजूरी लेकर कहीं जाना है. ऐसे में उन अधिकारियों के लिए अतिरिक्त क्वारंटीन या पेड क्वारंटीन की व्यवस्था किया जाये जबकि एचआरए समेत तमाम सुविधाएं अधिकारियों को मिलता रहेगा.







