जमशेदपुर : मुसलिम समुदाय के पावन पर्व ईंद को लेकर तैयारियों के बीच टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट ने शनिवार यानी 22 अप्रैल को छुट्टी की घोषणा की है. इसके बदले 23 अप्रैल यानी रविवार को कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने को कहा गया है. (नीचे भी पढ़े)
ईंद को देखते हुए यह बदलाव का सरकुलर जारी कर दिया गया है. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के हेड रवींद्र कुलकर्णी के हस्ताक्षर से यह सरकुलर जारी किया गया है.



