जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह को धमकी देने के प्रकरण में झारखंड क्षत्रिय संघ की टेल्को ईकाई ने बंटी सिंह के कार्यों की निंदा की है. टेल्को क्षत्रिय संघ व टेल्को आम बगान छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संजय सिंह हितैषी ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि बंटी सिंह की ओर से औद्योगिक माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया हैं कि बंटी सिंह के पीछे जो भी नकाबपोश छिपे हैं. उसका पर्दाफाश किया जाना चाहिए. आगे कहा कि बंटी सिंह पूर्व में विधानसभा चुनाव भी लड़ा चुके हैं. उस दौरान भी उन्होंने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर अनाप-शनाप बयानबाजी की थी. उनका एक मात्र उद्देश्य बिजनेस चलाना है.(नीचे भी पढ़ें)

श्री हितैषी ने प्रशासन से मांग किया हैं कि बंटी सिंह के पीछे जो भी नकाबपोश छिपे हैं उसका पर्दाफाश किया जाना चाहिए. संजय सिंह हितैषी ने कहा कि टाटा मोटर्स के महामंत्री आरके सिंह पर व्यक्तिगत आरोप लगाना और धमकी देना बेहद निंदनीय है. टाटा मोटर्स के महामंत्री की ओर से वर्ष 2017 से ही मजदूर हित में अनेकों कार्य किया गया है. कई समझौता भी मजदूरों के पक्ष में किया गया है. बंटी सिंह महामंत्री के कार्य की अनदेखी कर कंपनी पर दबाव बनाकर खुद ही उसका श्रेय लेना चाह रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
श्री हितैषी ने साफ कहा कि बंटी सिंह ठेका और बिजनेस के चक्कर में इस तरह की हरकत कर रहे हैं. उन्होंने टाटा मोटर्स प्रबंधन से मांग की है कि इसका विरोध करें और मजदूरों और कंपनी का तालमेल बनाए रखे. क्षत्रिय संघ के टेल्को इकाई के अध्यक्ष संजय सिंह हितैषी ने यह भी कहा कि चूंकि बंटी सिंह खुद ही क्षत्रिय समाज से ही आते हैं. इसलिए संघ का प्रयास रहेगा कि मामले का शांतिपूर्ण ढंग से हल हो सके और समाज में आपसी सौहार्द का वातावरण बना रहे.















