जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट की अधीकृत यूनियन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई. बैठक में अप्रैल, मई, जून और जुलाई के दौरान प्राप्त चिकित्सा सहायता से जुड़े आवेदनों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. कमेटी ने कुल 47 आवेदनों की समीक्षा की, जिनमें से 34 आवेदनों को नियमों के अनुरूप पात्र पाया गया. स्वीकृत लाभुकों को चिकित्सा सहायता के रूप में कुल 41 लाख 29 हजार रुपये (41,29,000 रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की गई. कमेटी ने कहा कि मेडिकल सपोर्ट स्कीम का उद्देश्य जरूरतमंद कर्मचारियों और उनके आश्रितों को गंभीर बीमारी अथवा चिकित्सा संबंधी कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है. (नीचे भी पढ़ें)
स्वीकृत लाभुकों में परितोष मंडल, छोटू समद, दिवाकर शर्मा, अर्चना मॉल, संजीव कुमार, ओमकार सिंह, अनिल महतो, श्यामल कुमार दास, अमित कुमार, राजेश कुमार, पंकज गोप सहित कुल 34 कर्मचारी शामिल हैं. बैठक में कमेटी के सचिव वर्षिल सहाय, डॉ. एसएल श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, एचएस सैनी, पीके दास, अजय भगत तथा अमित कुमार सिंह उपस्थित रहे. बैठक में लाभुकों के आवेदनों के त्वरित और पारदर्शी निष्पादन पर जोर दिया गया. इसकी जानकारी टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रेस प्रवक्ता नवीन सुलंकी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी.




