जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रांगण में एक बैठक बुलाई गई. इसमें 3 मार्च को होने वाली जमशेदजी टाटा की जयंती पर गत वर्ष की तरह इस साल भी टेल्को कॉलोनी में प्रकाशोत्सव के रूप में मनाने की अपील की गयी. इस बार भी इसे बेहतर तरीके से किये जाने के बारे में विचार विमर्श किया गया. अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते और महामंत्री आके सिंह ने सारे शहरवासियों से अनुरोध किया कि सभी अपने घर पर 5 दिए जलाकर टाटा साहब के उपलब्धियों को सम्मान दे.




