जमशेदपुर : टाटा स्टील के एफ ब्लास्ट फर्नेस ने अब तक का सबसे बेहतर प्रोडक्शन किया है. इस मौके पर टाटा स्टील के वीपी आयरन मेकिंग ने ए टू एफ ब्लास्ट फर्नेस में केक काटकर इसकी खुशियां कर्मचारियों के बीच मनायी. फरवरी माह में टाटा स्टील के एफ ब्लास्ट फर्नेस में बेस्ट कोक रेट और बेस्ट कोल रेट दर्ज किया है. एफ ब्लास्ट फर्नेस के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा. इससे एफ ब्लास्ट फर्नेस में भी पिछले कुछ माह में उत्पादन में बड़ोत्तरी दर्ज की गयी है और आगे भी इसको जारी रखा जायेगा. कई महीनों तक जीरो मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल डिले के कारण भी यह सब संभव हो पाया है. बहुत तरह के इन हाउस टेक्नोलॉजी निर्माण और प्रक्रिया डेवलपमेंट कर उत्पादकता में उछाल आया है. इस मौके पर वीपी आयरन मेकिंग उत्तम सिंह ने आकर केक काटा और इतनी बड़ी सफलता के लिए सभी कर्मचारियों को बधाई दी. साथ ही कभी इसी विभाग के चीफ रहे उत्तम सिंह ने कहा कि आज इस मुकाम को देखकर बहुत इमोशनल हो रहे है और यह काफी अहम कदम है. .यह सारे ब्लास्ट फर्नेस के लिए अनुकरणीय है. स्वागत भाषण हेड बसंत कुमार सिंह ने दिया और आगे उत्पादकता में अभूतपूर्व वृद्धि करने की रणनीति के बारे में वीपी उत्तम सिंह को बताया. उन्होंने सारे कर्मचारियों एवं ऑफिसर का इतनी बड़ी सफलता के लिए आभार जताया. इस मौके पर सारे ब्लास्ट फर्नेस के चीफ, मेंटेनेंस के चीफ, विभागीय कमिटी मेंबर अनिल सिंह, पुष्कर कुमार,कुंदन कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे. कमिटी मेंबरों की मांग पर सारे कर्मचारियो के बीच लड्डू का वितरण किया गया. इस मौके पर सीओबीएफ पदमपाल जी, सीओए सुरजीत सिन्हा, सीओसीपी भी मौजूद थे.



