जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपनी कंपनियों में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाये है. इसके लिए नया एक्सीडेंट रिपोर्टिंग प्रोटोकॉल जारी सकिया गया है. इसको लेकर कंपनी के वीपी सेफ्टी, हेल्थ व सस्टेनेबल राजीव मंगल की ओर से सरकुलर जारी किया गया, जिसमें एक्सीडेंट रिपोर्टिंग प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी दी गयी है. इसके तहत कहा गया है इसके जरिये ही एक्सीडेंट का रिपोर्टिंग होगी और जांच भी करायी जायेगी. (नीचे भी पढ़ें)
सरकुलर में कहा या है कि यह देखा गया है कि हाल के दिनों में कई सारी घटना की रिपोर्टिंग या तो नहीं हुई है या फिर देर से हुई है. ऐसे में कहा गया है कि किसी तरह की छोटी या बड़ी घटना की सही रिपोर्टिंग करायी जाये. रिपोर्टिंग को लाइन मैनेजर और सेफ्टी प्रोफेशनल के माध्यम से होना चाहिए ताकि घायल का इलाज हो सके. (नीचे भी पढ़ें)
यह बताया गया है कि यह भी देखा गया कि जब भी कोई हल्की घटना होती है उसको छुपाया जाता है, उसके भुग्यभोगी यह सोचकर नहीं बताते है कि ज्यादा कुछ नहीं हुआ है. बाद में जब इंजुरी होती है या दर्द होता है, तब जाकर मालूम चलता है, जो सरासर गलत है. ऐसे में यह पता कर पाना मुश्किल हता है कि आखिर कंपनी के भीतर यह घटना घटी है या बाहर घटी है. इस कारण सभी तरह की घटना, इंजुरी की रिपोर्ट करने को कहा गया है. अगर कोई इंजुरी होता है तो उनको एक्सग्रेसिया या मेडिकल का सुविधा नहीं दी जायेगी.



