जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के एलडी 2 ने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है. कंपनी सिर्फ एक दिन के तीन शिफ्ट में 103 बार हिट किया है. एक बार हिट होने से 160 टन स्टील स्लैब निकलता है. एक दिन में प्लांट में 103 बार हिट हुआ है. इसकी जानकारी मिलने के बाद कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट चैतन्य भाानु, वीपी प्रोबाल घोष समेत तमाम अधिकारी पहुंचे और कर्मचारियों का हौंसला बढ़ाया. इन लोगों ने इसकी खुशी में केक काटा. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान चीफ आरएंडडी विनय महाशाब्दे, चीफ एलडी 2 हितेश शाह के अलावा प्रबंधन के अधिकारियों के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, कोषाध्यक्ष आमोद दुबे समेत तमाम कमेटी मेंबर मौजूद थे. इन लोगों ने कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की.



