जमशेदपुर : टाटा स्टील ने जमशेदपुर प्लांट के कचरा की सफाई औरपानी के जलजमाव से लेकर तमाम तरीके की सफाई केलिए ग्लोबल टेंडर के जरिये कांट्रैक्ट फाइनल किया है. चार बड़े ठेकेदारों को यह काम दिाय गया है. इन ठेकेदारों में रंजीत सिंह एंड कंपनी,केवला प्रसाद पांडेय एंड ब्रदर्श, विवेक कंस्ट्रक्शन और जय गणेश कंस्ट्रक्शन कंपनी शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
इन सारी कंपनियों के माध्यम से प्लांट के भीतर और बाहर लगे सारे तरीके के गैर जरूरी सामानों को हटाने, छतों पर होने वाले जलजमाव, किनारे टूट को ठीक करने से लेकर उसकी गंदगी को साफ करने के लिए यह व्यवस्था की गयी है. सभी विभागों के चीफ और हेड को तत्काल सफाई करने को कहा गया है. इसके लिए चेकलिस्ट दिया गया है. जितने भी छज्जा, छत, किनारे का इलाका है, उसको दुरुस्त करने को कहा गया है. इसकी चेक लिस्ट और सुपरविजन करने को कहा गया है.












