जमशेदपुर : टाटा स्टील के एलडी 2 जेडीसी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में टीएमएच के मेडिसिन विभाग के सीनियर डाक्टर अजय कुमार झा थे. रक्तदान शिविर का उद्घाटन टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह एवं मुख्य अतिथि डाक्टर अजय कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम का संचालन जेडीसी चेयरमैन आरके झा ने किया. चीफ एलडी 2 हितेश शाह ने स्वागत भाषण दिया एवं पौधा देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया. मुख्य अतिथि डाक्टर अजय ने रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. (नीचे भी पढें)
धन्यवाद ज्ञापन कमिटी मेंबर गुरशरण सिंह ने किया. इस अवसर पर उपस्थित एलडी 2 के कमिटी मेम्बर सह यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज़ आलम, गुंजन वर्मा, राहुल श्रीवास्तव, सुभाष, मोहम्मद रफ़ीक, अमोद कुमार दुबे, डीके उपाध्याय के अलावा ऑफिस कर्मचारी पीपी त्रिवेदी, ब्रजेश लाल दास और एलडी 2 के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारियों का योगदान रहा. सभी ने मिलकर इस शिविर को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया. रक्तदान शिविर मे कुल 183 लोगों ने रक्तदान किया, जो विभाग के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ है. अंत में डॉक्टर और सभी ब्लड बैंक कर्मियों को रिकॉर्ड ब्लड डोनेशन के लिए हेड स्टील मेकिंग एलडी 2 सुजीत कुमार एवं जेडीसी चेयरमैन राजेश कुमार झा ने सम्मानित किया.












