• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 22, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-big-decision-टाटा स्टील बोर्ड का बड़ा फैसला, टिनप्लेट, टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट, टाटा मेटालिक्स, तार कंपनी, टाटा स्टील माइनिंग, टीआरएफ और एसएंडटी माइनिंग का हुआ टाटा स्टील में समायोजन, अब इन नामों से जानी जायेगी ये कंपनियां, यहां पढ़े क्या हुआ है यह अहम फैसला

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड के निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर)ने बैठक में टाटा स्टील लिमिटेड में सात कंपनियों के समायोजन को मंजूरी दे दी है. सभी सहायक कंपनियां टाटा स्टील के स्वामित्व में हैं और इसमें टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स लिमिटेड (74.91% इक्विटी होल्डिंग), द टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (74.96% इक्विटी होल्डिंग), टाटा मेटालिक्स लिमिटेड (60.03% इक्विटी होल्डिंग), द इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (95.01% इक्विटी होल्डिंग), टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड और एसएंडटी माइनिंग कंपनी लिमिटेड (दोनों पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियां) शामिल हैं. बोर्ड ने टाटा स्टील लिमिटेड में टाटा रोबिन फ्रेजर (टीआरएफ) लिमिटेड (34.11% इक्विटी होल्डिंग) के एकीकरण को भी मंजूरी दी. बोर्ड ने स्वतंत्र एवं निष्पक्षता तथा मूल्यांकन राय के आधार पर प्रस्ताव पर विचार किया और कंपनी अधिनियम, 2013 और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड विनियमों के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए सबका समायोजन कर दिया है. इसके तहत सारे नियमों का पालन करते हुए टाटा स्टील लिमिटेड ने टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स लिमिटेड के प्रत्येक 10 शेयरों के लिए, टाटा स्टील लिमिटेड के 67 शेयर, द टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रत्येक 10 शेयरों के लिए, टाटा स्टील लिमिटेड के 33 शेयर, टाटा मेटालिक्स लिमिटेड के प्रत्येक 10 शेयरों के लिए, टाटा स्टील लिमिटेड के 79 शेयर तथा टीआरएफ लिमिटेड के प्रत्येक 10 शेयरों के लिए टाटा स्टील लिमिटेड के 17 शेयर का समायोजन किया गया है. टाटा स्टील की ओर से जारी किये गये रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रस्तावित एकीकरण टाटा स्टील लीडरशिप से मजबूत पैरेंटल सपोर्ट के आधार पर प्रबंधन की दक्षता को और बढ़ाएगा. कुशल रणनीतिक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करेगा और कारोबारों में एजिलिटी (लचिलापन) में सुधार करेगा. टाटा स्टील की दीर्घकालिक रणनीति के अनुरूप, डाउनस्ट्रीम ऑपरेशंस का समेकन टाटा स्टील के राष्ट्रव्यापी मार्केटिंग एंड सेल्स नेटवर्क का लाभ उठाकर मूल्यवर्धित क्षेत्रों में वृद्धि को सक्षम करेगा. एकीकरण रॉ मटेरियल की सुरक्षा, सेंट्रलाइज़्ड प्रोक्योरमेंट, इन्वेंट्री के अनुकूलन, कम लॉजिस्टिक्स लागत और बेहतर सुविधा के उपयोग के माध्यम से तालमेल को भी बढ़ावा देगा. इसके समायोजन और एकीकरण की प्रक्रिया के पूरा होने पर, ओवरहेड और कारपोरेट लागत में कमी लाने में कंपनी सक्षम होगी. प्रत्येक प्रस्तावित एकीकरण शेयरधारकों के लिए मूल्य-वृद्धि वाला होगा. कंपनी ने बताया है कि सभी एकीकृत होने वाली कंपनियों के बोर्डों ने भी उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रस्तावों पर विचार किया है और सर्वसम्मति से इस एकीकरण को मंजूरी दी है. प्रस्तावित एकीकरण समूह होल्डिंग संरचना को सरल बनाने के लिए टाटा स्टील की सतत यात्रा का भी हिस्सा है. 2019 के बाद से टाटा स्टील ने 116 संबद्ध संस्थाओं की संख्या को कम करते हुए 72 सहायक कंपनियों का अस्तित्व समाप्त कर दिया. इसके अलावा 20 एसोसिएट्स और ज्वाइंट वेंचर वाली कंपनियों को समाप्त कर दिया है और 24 कंपनियां वर्तमान में लिक्विडेशन के अधीन हैं. एकीकरण की प्रत्येक योजना अब एक परिभाषित रेगुलेटरी अप्रूवल प्रोसेस के अधीन है, जिसमें स्टॉक एक्सचेंजों और एनसीएलटी द्वारा अप्रूवल शामिल है. (नीचे देखे पूरी खबर)

टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन.

इन सारी कंपनियों के एमडी नहीं अतिरिक्त निदेशक बनेंगे, संचालन व्यवस्था पूरी तरह टाटा स्टील के पास होगी
सूत्रों के मुताबिक, टाटा स्टील में सारी कंपनियों के समायोजन के बाद टाटा स्टील का ही यह हिस्सा कंपनियां हो जायेंगी, लेकिन इसके एमडी का पद नहीं रहेगा जबकि एडिशनल डायरेक्टर के पद पर भी वह रहेगा. एमडी में बदलाव किया गया है. मैनेजमेंट के लिहाज से इसमें बदलाव संभव हो सकेगा. संचालन व्यवस्था पूरी तरह टाटा स्टील के पास ही होगी. इससे लागत खर्च कम होगा. मार्केटिंग और सेल्स में आसानी होगी जबकि कंपनी का एक बड़ा नेटवर्क हो जायेगा.
चार कंपनियों का पहले हो चुका है समायोजन
टाटा स्टील की ओर से चार कंपनियों के समायोजन को पहले ही मंजूरी दे चुकी है. टाटा स्टील के अलावा टाटा स्टील यूटिलिटीज (पहले जुस्को), टाटा पिगमेंट समेत चार कंपनियों के समायोजन को मंजूरी दी गयी है. इसके बाद अब ये नया समायोजन और एकीकरण करने का बड़ा फैसला कंपनी ने लिया है.

Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चल रही मीटिंग में तल्खी मैनेजमेंट और यूनियन की बढ़ी, मीटिंग छोड़कर निकल गये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष, मैनेजमेंट के अधिकारियों को अध्यक्ष ने कहा – जब बारगेनिंग की बात ही नहीं है तो लाइये प्रस्ताव पर ही साइन कर दिया जाये और फिर निकल गये बाहर
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चल रही मीटिंग में तल्खी मैनेजमेंट और यूनियन की बढ़ी, मीटिंग छोड़कर निकल गये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष, मैनेजमेंट के अधिकारियों को अध्यक्ष ने कहा – जब बारगेनिंग की बात ही नहीं है तो लाइये प्रस्ताव पर ही साइन कर दिया जाये और फिर निकल गये बाहर

June 19, 2026
Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

June 12, 2026
Tata motors controversy : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 1101 रुपये चंदा काटने का मुद्दा गर्माया, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पहुंचे श्रम विभाग
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors controversy : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 1101 रुपये चंदा काटने का मुद्दा गर्माया, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पहुंचे श्रम विभाग

June 10, 2026
Next Post

tata-steel-amalgamation-trf-tinplate-tata-metaliks-decisions-टाटा स्टील में टीआरएफ, टाटा मेटालिक्स, टीआरएफ के समायोजन को लेकर इन कंपनियों के बोर्ड में हुआ फैसला, टीआरएफ और टाटा मेटालिक्स के एमडी बदले गये, जानें इन कंपनियों में क्या हुआ है बदलाव

nuvoco-vistas-corp-cement-नुवोको विस्टस कॉर्प लिमिटेड जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के कर्मचारियों के लिए सालाना बोनस का समझौता, इस साल कर्मचारियों को मिलेगा 14.5 फीसदी बोनस, पौने दो लाख रुपये तक मिलेगा बोनस

tata-steel-amalgamation-impact-on-union-टाटा स्टील से जुड़ी कंपनियों के समायोजन के बाद क्या होगा यूनियनों का, क्या यूनियनों का भी होगा समायोजन, जानिये मैनेजमेंट ने टाटा वर्कर्स यूनियन और मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय और अन्य यूनियन नेताओं को इसका क्या दिया जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hospital negligence- मानगो में एक्सपायरी दवा खाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील वेज रिवीजन को लेकर विपक्ष हमलावर, अरविंद पांडेय ने बोला अध्यक्ष टुन्नू पर हमला

jamshedpur bjp- जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कार्यकर्ताओं में छाया योग का खुमार, दैनिक जीवन में योग अपनाने का लिया संकल्प

Tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेज रिवीजन में लगभग सब फाइनल, समझौता बुधवार को संभव

jamshedpur school- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ व संतुलित जीवन के लिए योग जरूरी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hospital negligence- मानगो में एक्सपायरी दवा खाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील वेज रिवीजन को लेकर विपक्ष हमलावर, अरविंद पांडेय ने बोला अध्यक्ष टुन्नू पर हमला

jamshedpur bjp- जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कार्यकर्ताओं में छाया योग का खुमार, दैनिक जीवन में योग अपनाने का लिया संकल्प

Tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेज रिवीजन में लगभग सब फाइनल, समझौता बुधवार को संभव

jamshedpur school- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ व संतुलित जीवन के लिए योग जरूरी

jharkhand ranchi international yoga day-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोक भवन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित, 253 लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में लिया भाग

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News