जमशेदपुर : टाटा स्टील ने भारत में अपने ग्रोथ का पूरा रोड मैप तय किया है. टाटा स्टील के बोर्ड आफ डायरेक्टर की बुधवार को हुई मीटिंग में कई सारे प्रस्तावों को मंजूरी दी गई और इसमें भविष्य की योजनाओं को भी रेखांकित किया गया. बोर्ड का डायरेक्टर की बैठक में त्रिवेणी पिलेट प्लांट के 50 फीसदी शेयर का अधिग्रहण को मंजूरी दी गई. लॉयड मेटल एंड एनर्जी का मीनिंग और स्टील मेकिंग के साथ मिलकर यह प्लांट संचालित किया जाएगा. टाटा स्टील के मेरामंडली प्लांट में कामकाज को मंजूरी दी गयी. टाटा स्टील ने नीलांचल इस्पात के विस्तार को भी मंजूरी दे दी है जिस पर काम अब और तेज होगा. लो कार्बन उत्सर्जन के साथ स्टील के उत्पादन को बढ़ावा देने पर भी जोर देने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल करने का भी फैसला लिया गया है. टाटा स्टील इस बार फैसला लिया है कि जमशेदपुर में एक डेमोस्ट्रेशन प्लांट भी लगाएगी. इसके अलावा को कार्बन उत्सर्जन वाली तकनीक का इस्तेमाल भी जमशेदपुर के प्लांट में किया जाएगा.




