जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों का बोनस समझौता इसी सप्ताह होने की उम्मीद है. मंगलवार को टाटा स्टील मैनेजमेंट और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुननु, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह के बीच बोनस को लेकर वार्ता हुई. इस दौरान कंपनी के आय औऱ व्यय का पूरा ब्योरा मैनेजमेंट ने दिया. इस बार कंपनी को 10000 करोड़ से अधिक का मुनाफा हुआ है. वहीं पिछले वित्तीय वर्ष में कंपनी का मुनाफा 9000 से कुछ ज्यादा हुआ था जिस कारण करीब 1000 करोड़ से अधिक मुनाफा कंपनी ने दर्ज किया है. लिहाजा इस बार बोनस काफी बेहतर होने की उम्मीद है. बताया जाता है कि टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन अभी जमशेदपुर में ही है. चीफ पीपल ऑफिसर अतरइ सान्याल भी जमशेदपुर में ही है. ऐसे में यह प्यास लगाया जा रहा है कि बोनस समझौता इस सप्ताह हो जाएगा. इसको लेकर मैनेजमेंट और यूनियन कुछ कहने को तैयार नहीं है. (नीचे देखे पूरी खबर)

टाटा स्टील में पिछले साल 303 करोड रुपए बोनस के मध्य में बांटे गए थे. इस बार कंपनी के रोल में करीब 26000 कर्मचारी है जो बोनस का लाभ उठाएंगे. अभी हाल में ही वेज रिवीजन समझौता भी हुआ है जिस कारण कर्मचारियों का बेसिक में भी बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि बोनस की राशि भी कर्मचारी का काफी बढ़ेगा. पुराना फॉर्मूला के तहत ही बोनस का समझौता होना है. बैठक में तय किया गया की बोनस का जो फार्मूला है उसके अनुसार राशि तय करके मैनेजमेंट दे देगी. हालांकि यूनियन अपनी ओर से यह आग्रह कर रही है कि राशि को थोड़ा और बढ़ाया जाए.



