जमशेदपुर : टाटा स्टील ने बुधवार को कंपनी के चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही का वित्तीय परिणाम जारी किया है. अप्रैल से जून 2025 तक के वित्तीय परिणाम के मुताबिक, कंपनी ने बंपर मुनाफा कमाया है. टाटा स्टील की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि कंपनी का समेकित प्रोडक्शन इस वित्तीय के प्रथम तिमाही में 7.33 मिलियन टन रहा जबकि पिछले वित्तीय वर्ष के तिमाही में 8 मिलियन टन थख़. वहीं, भारत में प्रोडक्शन इस वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में 5.24 मिलियन टन रहा जबकि पिछले वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में 5.27 मिलियन टन रहा. (नीचे भी पढ़ें)
कंपनी का डिलीवरी पूरे ग्रुप का 7.21 मिलियन टन रहा जबकि पिछले वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में 7.39 मिलियन टन था. कंपनी का टर्नओवर पूरे समूह का इस वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में 53178 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्तीय वर्ष के इसी अवधि में 54771 करोड़ रुपये था. वहीं, भारत का टर्नओवर इस वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में 31137 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में 33193 करोड़ रुपये रहा. टैक्स भुगतान के बाद कंपनी के भारत के संयंत्रों का वर्तमान वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही (अप्रैल से लेकर जून 2025 तक) में 3454 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में 3337 करोड़ रुपये का मुनाफा था. इसी तरह टाटा स्टील के समूह का मुनाफा पिछले वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में 919 करोड़ रुपये था, जबकि इस वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में 2007 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का कुल मुनाफा में तीगुणा बढ़ोत्तरी हुई है. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने कहा कि भौगोलिक परेशानियों के बावजूद कंपनी का मुनाफा काफी बेहतर रहा है. यह सराहनीय स्थिति है. उन्होंने बताया कि कंपनी के 25 हजार से अधिक डीलर, डिस्ट्रीब्यूर और मजबूत कस्टमर नेटवर्क के कारण विपरीत परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन हुआ है. इस प्रदर्शन को जारी रखने के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि कंपनी ने अपने कारोबारी बदलाव से सफलता हासिल की है. 5400 करोड़ रुपये तक का कारोबार डिजिटल प्लेटफार्म के जरिये कंपनी ने की है, जो करीब 52 फीसदी का ग्रोथ है. उन्होंने बताया कि टाटा स्टील का विस्तार का काम जारी रखा जायेगा.



