जमशेदपुर : टाटा स्टील के कैंटीन में अब कर्मचारियों को सामान्य तौर पर मिलने वाला खाना मिलने लगेगा. एलपीजी संकट के समय किये गये बदलाव के बाद से काफी दिनों से कर्मचारी परेशान थे. सेंट्रलाइज्ड कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी (सीसीएमसी) के पदाधिकारियों ने टाटा स्टील के अधिकारियों के साथ बातचीत करने के बाद इसको लेकर तय किया कि फिर से पुराना मेनू को लागू कर दिया जायेगा. 20 मई से सामान्य मेनू शरु किया जायेगा. सीसीएमसी के वाइस चेयरमैन और सहायक सचिव नितेश राज की ओर से इस मामले को मैनेजमेंट के पास उठाया गया. मैनेजमेंट ने भी कर्मचारियों के प्रति सहानुभूतिपूर्वक कदम उठाया और पुराना मेनू को लागू करने को मंजूरी दे दी. इसके तहत अब कर्मचारियों को रोटी मिला करेगा. वहीं, अंडा भी रोजाना मिला करेगा. (नीचे भी पढ़ें)
पहले ठंड के मौसम में अंडा मिला करता था. लेकिन अब अंडा हर दिन 365 दिन कर्मचारियों को मिलेगा. एलजीपी संकट के बाद कैंटीन के मेनू को मार्च माह में बदल दिया गया था. इसके बाद से कैंटीन में रोटी, अंडा के अलावा चावल और दाल भी बंद कर दिया गया था. इसके बदले में तीन-तीन दिन खिचड़ी व बिरयानी कर्मचारियों को परोसे जा रहे थे. बाद में आहिस्ता आहिस्ता चीजें सामान्य की गयी. कुछ चीजें शुरू की गयी, लेकिन अब 20 मई से सबकुछ सामान्य होने की उम्मीद है.







