जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी में हुई टाटा स्टील के कर्मचारी 44 वर्षीय प्रीतपाल सिंह की मौत के मामले में टाटा स्टील ने अपना स्पष्टीकरण दिया है. टाटा स्टील ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि प्रीतपाल सिंह की मौत से संबंधित खबर में त्रुटि है. प्रीतपाल सिंह टाटा स्टील ग्रोथ शॉप गम्हरिया में कार्यरत थे. 15 मार्च को वे टीएमएच के इमरजेंसी वार्ड में सुबह 6.05 बजे आये थे.(नीचे भी पढ़े)
वे अपने घर के बाथरुम में गिर गये थे, जिसकी जानकारी मृतक की पत्नी आशा कौर ने बिष्टुपुर थाना में लिखित तौर पर दी है. अस्पताल आने पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया. जबकि रिपोर्ट में यह कहा गया था कि टाटा स्टील में ड्यूटी जाने के दौरान प्रीतपाल सिंह की मौत हुई थी. इसकी क्रास चेकिंग होनी चाहिए थी जबकि उनकी मौत बाथरुम में गिरने से हुई थी.



