जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रबंधन में हाल ही में हुए संगठनात्मक बदलावों के मद्देनजर प्रयुक्त, अनुपयोगी, अस्वीकृत एवं अप्रचलित (यूज्ड, अनयूज्ड, रिजेक्टेड व ऑब्सोलीट) रिफ्रेक्ट्रीज की बिक्री के लिए दिशा निर्देश मूल्य समिति (गाइडलाइन प्राइस कमेटी) का पुनर्गठन तत्काल प्रभाव से कर दिया गया है. जारी सर्कुलर के अनुसार, कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक (सीइओ एंड एमडी) टीवी नरेंद्रन के निर्देश पर 29 मई 2014 के पूर्व सर्कुलर में संशोधन करते हुए यह नयी समिति गठित की गयी है. पुनर्गठित समिति की कमान चीफ रिफ्रेक्ट्रीज ग्रुप सुजात अली खान को सौंपी गयी है, जो इसके अध्यक्ष (चेयरपर्सन) होंगे. वहीं चीफ रिफ्रेक्ट्री टीएसएम प्रशांत पाणिग्रही को वैकल्पिक अध्यक्ष (अल्टरनेट चेयरपर्सन) बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
समिति में अनिल कुमार (हेड स्टील बाय-प्रोडक्ट सेल्स, टीएसजे एंड आउटलोक), माधव घोष (एरिया मैनेजर रिफ्रेक्ट्री), नबीद अंजुम खान (हेड रिफ्रेक्ट्रीज एसएमएस टीएसके एंड एनआइएनएल), नवनीत सिन्हा (हेड आरटीजी), संदीप आचार्य (हेड प्रोक्योरमेंट प्रोसेस कंज्यूमेबल्स), शांतनु साहा (चीफ रिफ्रेक्ट्रीज टीएसके एंड एनआइएनएल), श्रीनाथ कौशिक (हेड रिफ्रेक्ट्री स्टील, मिल्स एंड किल्न्स टीएसएम), वरुण पसारी (सीनियर मैनेजर बाय-प्रोडक्ट सेल्स, टीएसजी) और विकास कुमार भालोटिया (फाइनेंशियल कंट्रोलर आइबीएमडी) को बतौर सदस्य शामिल किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा सुरजीत सेन (सीनियर एरिया मैनेजर सेल्स कैपिटल आइटम्स, झारखंड) को समिति का संयोजक (कन्वीनर) नियुक्त किया गया है. यह पुनर्गठित समिति अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी संयंत्रों व परिसरों के लिए उपयोग की जा चुकी, अप्रयुक्त अथवा खारिज रिफ्रेक्ट्रीज की बिक्री के लिए सही और उचित मूल्य तय करने में आइबीएमडी को मार्गदर्शन प्रदान करेगी. समिति का अधिकार क्षेत्र टाटा स्टील जमशेदपुर, टाटा स्टील गम्हरिया, टाटा स्टील मेरामंडली, टाटा स्टील कलिंगानगर और लुधियाना तक विस्तारित रहेगा.





