
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों और ठेका कर्मचारियों के दोपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा में बदलाव की है. इसके तहत 3 नवंबर से वाहन की पार्किंग अब एल टाउन पार्किंग स्थल (पुराना ग्रेजुएट कॉलेज) पर नहीं होगी. नया पार्किंग स्थल बारी मैदान के सामने निर्मित किया गया है, जो 3 नवंबर से वाहन पार्किंग के लिए उपलब्ध होगा. सभी को 3 नवंबर से उक्त स्थान प र ही पार्किंग करना होगा. इसी तरह साकची के बारी मैदान के पार्किंग स्थल 8 नवंबर से वाहन पार्किंग के लिए उपलब्ध नहीं होगा. नया पार्किंग स्थल बारी मैदान के सामने निर्मित किया गया है, जो 8 नवंबर 2021 से वाहन पार्किंग के लिए उपलब्ध है. सभी को यह सूचित किया गया है कि अपने वाहन को नये पार्किंग स्थल पर 8 नवंबर से पार्क कर सकते है. इस नयी व्यवस्था के तहत टाटा स्टील के चीफ टाउन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड लाजिस्टिक राजीव कुमार ने जानकारी दी है कि सारे लोगों को अब नये स्थान पर ही पार्किंग करना होगा. यातायात को दुरुस्त करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में टाटा स्टील वहां पार्किंग करने के बाद फुटओवर ब्रिज का निर्माण भी किया जायेगा, जिसके माध्यम से लोग गाड़ी लगाकर पैदल कंपनी के भीतर जा सकते है और किसी तरह का दुर्घटना भी नहीं होगा. बारी मैदान के सामने के क्वार्टरों को तोड़कर पार्किंग की व्यवस्था की गयी है, जो 5.5 एकड जमीन पर फैला हुआ है, जिसमें पानी पीने का, रेस्ट रुम, सिक्यूरिटी गार्ड पोस्ट, शौचालय का भी इंतजाम किया गया है.



