
जमशेदपुर : टाटा स्टील इंडिया का वित्त वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में कच्चे स्टील का उत्पादन 4.60 मिलियन टन रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के दौरान 4.47 मिलियन टन की तुलना में 3 प्रतिशत की वृद्धि है. अक्तूबर-दिसंबर 2020 की तिमाही के दौरान कंपनी की बिक्री में जोरदार तेजी देखी गयी. टाटा स्टील इंडिया के आंकड़ों में टाटा स्टील स्टैंडअलोन, टाटा स्टील बीएसएल और टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट शामिल हैं. घरेलू डिलिवरी में भी तेजी आयी है, जो 4.16 मिलियन टन तक बढ़ी है और यह तिमाहीवार 8 प्रतिशत और वर्षवार 4 प्रतिशत की वृद्धि है. कंपनी के ऑटोमोटिव और स्पेशल प्रोडक्ट सेगमेंट की डिलिवरी में कुल मांग में सुधार के आधार पर तिमाहीवार 48 प्रतिशत की वृद्धि हुई. साथ ही मौजूदा ग्राहकों से व्यापार की हिस्सेदारी और नये उत्पाद अनुमोदन में वृद्धि हुई. ब्रांडेड प्रोडक्ट और रिटेल सेगमेंट में बी2सी ब्रांड, टाटा शक्ति और टाटा टिस्कॉन की अब तक की सबसे अच्छी तिमाही बिक्री के साथ 5 प्रतिशत की तिमाहीवार वृद्धि हुई. कंपनी ने घरेलू उपकरणों, फाल्स सीलिंग और सोलर सेगमेंट की जरूरतों को पूरी करने के लिए एक नया बी2ईसीए ब्रांड गल्वानोवा लांच किया. टाटा स्टील ने हाई एंड सेगमेंट में 47 प्रतिशत की तिमाहीवार डिलिवरी वॉल्यूम ग्रोथ हासिल की. क्योंकि कंपनी ने तेल व गैस, लिफ्टिंग और उत्खनन और प्री-इंजीनियर बिल्डिंग जैसे सब सेगमेंट में आपूर्ति के द्वारा अपने प्रोडक्ट मिक्स के संवर्धन पर ध्यान केंद्रित किया. व्यक्तिगत घर निर्माताओं के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आशियाना के माध्यम से अर्जित सकल राजस्व वित्त वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में 222 करोड़ तक बढ़ गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही की तुलना में 134 प्रतिशत की वृद्धि है. कंपनी महामारी की स्थिति की बारीकी से नजर रख रही है. अपने कर्मचारियों व समुदाय के स्वास्थ्य व सुरक्षा और अपने ग्राहकों और अन्य स्टेकहोल्डर के हितों को ध्यान में रखते हुए नियामक अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशाें के अनुरूप उचित कदम उठा रही है. सख्ती के साथ डेल ेवरेॠजग का अनुसरण करते हुए टाटा स्टील ने आक्रामक रूप से प्रबंधन लागत और कैशफ्लो पर अपना ध्यान केंद्रित कर रखा है. इस तिमाही के दौरान योजनाबद्ध मेंटेनेंस भाटडाउन होने के बावजूद कंपनी टाटा स्टील यूरोप में स्टील उत्पादन तिमाहीवार 22 प्रतिशत और वर्षवार 4 प्रतिशत तक बढ़ाने में सक्षम हुई. इसका लक्ष्य बाजार स्थिति में सुधार और मौसमी रूप वित्त वर्ष 2021 की बेहतर चौथी तिमाही से पहले इन्वेंट्री को फिर से भरना था.




