जमशेदपुर : टाटा स्टील में संस्थापक दिवस को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है. इस कड़ी में टाटा स्टील के वर्क्स मेन गेट को 3 मार्च को सुबह 5 बजे से बंद कर दिया जायेगा. वहां से सिर्फ संस्थापक दिवस परेड में शामिल होने वाले लोग ही हिस्सा ले सकेंगे. इस दौरान कर्मचारी टाटा स्टील के बिष्टुपुर के पिजन गेट और एल टाउन गेट से इंट्री कर सकेंगे. इसके लिए स्पेशल पास भी कर्मचारियों को दिया जायेगा, जो शेयर्ड सर्विसेज सपोर्ट सर्विस से दिया जायेगा. सभी चीफ और हेड को इसकी जनकारी दी गयी है. सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को कहा गया है कि संस्थापक दिवस के दौरान अगर कंपनी में इंट्री करना है तो वे लोग अपना कंपनी आइडी कार्ड लेकर चले ताकि सिक्यूरिटी चेक अप किया जा सके.



