अनिल कुमार/ बोकारो : बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के डुमरो में एक विधवा वृद्धा को मारपीट कर जबरन घर से निकाल कर उसके सामान को बाहर फेंक दिया गया है. महिला के आगे-पीछे कोई नहीं है, जिससे महिला परेशान है. महिला को बाहर निकालने एवं उससे मारपीट करने का विडियो भी सामने आया है. (नीचे भी पढ़ें)
विधवा सरस्वती पांडे का कहना है है कि वह उक्त जमीन पर विगत 50 वर्षों से घर बना कर रह रही है थी, लेकिन एक आदिवासी परिवार ने उसे अपनी जमीन बताते हुए किराये पर रहने देने की बात कहते हुए घर के सारे सामान निकाल कर बाहर फेंक दिया. (नीचे भी पढ़ें)
महिला का कहना है कि उसकी एक बेटी थी जिसकी कोरोना के दौरान मौत हो गई. उसके आगे-पीछे कोई नहीं है और न ही रहने का कोई और ठिकाना. मारपीट एवं बेघर होने से परेशान महिला ने प्रशासन एवं सरकार से गुहार लगाई है.(नीचे भी पढ़ें)
स्थानीय लोगों ने भी उक्त महिला के उक्त जमीन पर बरसों से बसे होने की बात बताई है. उन्होंने कहा कि महिला काफी दिनों से यहां रह रही हैं. लोगों ने भी महिला को बाहर निकालते एवं उसके सामान बाहर फेंकते देखने की बात कही है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं जमीन पर दावा पेश करने वाली बसंती कुमारी ने कहा कि उक्त जमीन उसके परिजनों को डीसीएलआर के द्वारा आवंटित की गई है, लेकिन उक्त महिला ने जमीन पर कब्जा कर रखा है, जिसे खाली कराने के लिए चास अनुमंडल पदाधिकारी के यहां आवेदन किया गया है. लेकिन वहां से नोटिस होने के बावजूद वह वहां हाजिर नहीं होती, जिसके कारण ही उन लोगों ने महिला को घर से निकाल कर उसके सामान बाहर फेंकने का काम किया.



