जमशेदपुर : टाटा स्टील खेल विभाग द्वारा आयोजित और स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी (एसएसी) की देखरेख में चल रहे इंटर जेडीसी (जेडीसी) क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का जमशेदपुर के आर्मरी ग्राउंड पर सेमीफाइनल राउंड संपन्न हुआ. पुरुष और महिला दोनों वर्गों में कड़े सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए, जिससे अब टूर्नामेंट के खिताबी भिड़ंत की तस्वीर साफ हो गई है. पहले सेमीफाइनल पुरुष में एलडी 3 बनाम वन सप्लाइ चेन के बीच खेला गया. इसमें एलडी 3 ने यह मुकाबला 13 रनों से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया. इसमें एलडी 3 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 6 विकेट पर 104 रन बनाए। रंजीत ने 15 गेंदों में 37 रनों की आक्रामक पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए वन सप्लाइ चेन की टीम 10 ओवरों में 7 विकेट पर 91 रन ही बना सकी.(नीचे भी पढ़े)

स्वराज ने सर्वाधिक 27 रन बनाए. इसके मैन ऑफ द मैच एलडी 3 के रंजीत पारिदा रहे. वहीं, दूसरा सेमीफाइनल एलडी 2 बनाम एसएमडी के बीच खेला गया. एलडी 2 ने 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई. एसएमडी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर मात्र 51 रन बना सकी. एलडी 2 ने मात्र 4.2 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाकर जीत हासिल की. सत्यजीत ने 14 गेंदों में 26 रन और शांतनु ने 23 रनों का योगदान दिया. इसमें मैन ऑफ द मैच एलडी 2 सत्यजीत उपाध्याय रहे. वहीं, महिला वर्गके पहले सेमीफाइनल का मुकाबला थंडरबोल्ड बनाम क्रिकेट क्लब हुग़ा. इसमें थंडरबोल्ड ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई. क्रिकेट क्लब ने 5 ओवरों में 3 विकेट पर 21 रन बनाए. (नीचे भी पढ़े)

थंडरबोल्ट ने मात्र 2.1 ओवरों में 1 विकेट खोकर 23 रन बना लिए. दूसरा महिला वर्ग का सेमीफाइनल ब्रेव हार्ट बनाम चैलेंजर के रुप में हुआ. ब्रेव हार्ट ने 10 विकेट से शानदार जीत के साथ फाइनल का टिकट कटाया. चैलेंजर्स टीम ने 5 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 38 रन बनाए. जवाब में ब्रेव हार्ट ने बिना कोई विकेट खोए 4.3 ओवरों में 39 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. 3 फरवरी को पुरुष वर्ग में तीसरे स्थान के लिए वन सप्लाई चैन और एसएमडी के बीच मैच खेला जाएगा. उसके बाद महिला क्रिकेट का फाइनल मैच ब्रेव हार्ट और चैलेंजर टीमों के बीच होगा. स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता का समापन 4 फरवरी को भव्य फाइनल और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा.








