जमशेदपुर : टाटा स्टील 3 मार्च 2026 को जमशेदपुर में अपने संस्थापक की 187वीं जयंती मनाएगी. समारोह के तहत जमशेदपुर शहर भर में आकर्षक रोशनी की जाएगी तथा जुबली पार्क को आम नागरिकों के लिए निर्धारित प्रवेश और निकास व्यवस्था के साथ खोला जाएगा. इसके अलावा नागरिकों के लिए लेज़र शो, श्रद्धांजलि समारोह और सार्वजनिक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा. इस बार वन विजन वन टाटा स्टील के थीम पर आयोजन होगा. इसकी जानकारी टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम ने संवाददाता सम्मेलन में दी. जमशेदपुर के जुबिली पार्क के समीप स्थित रुसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस में संवाददाता सम्मेलन के दौरान उनके साथ टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी अतुल भटनागर और टाटा स्टील यूआइएसएल के जीएम टाउन आरके सिंह मौजूद थे. इन लोगों ने बताया कि जुबिली पार्क में संस्थापक दिवस प्रकाश सज्जा का उदघाटन 2 मार्च को शाम 6:30 बजे होगा. वहीं, 3 से 6 मार्च को शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक लाइटिंग रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)

4 मार्च को होली के कारण लाइटिंग को बंद रखा जायेगा. पार्क में पैदल प्रवेश शाम 5:00 बजे से रात 10 बजे तक कर सकेंगे. साकची गेट, सीएफई गेट, निक्को जुबिली पार्क गेट से इंट्री मिलेगी. पैदल निकास साकची गेट, सीएफई गेट, पारसी कॉलोनी गेट से होगा. वाहन से भी लोग घुम सकेंगे. वाहन का प्रवेश रात 10 बजे से 11 बजे तक हो सकेगा. इसके तहत रुसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस गेट से गाड़ियां घुसेगी, जो साकची गेट, निक्को जुबिली पार्क गेट, पारसी कॉलोनी गेट, जे एन टाटा प्रतिमा क्षेत्र होते हुए फिर से रुसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस गेट से बाहर निकलेगी. इस दौरान 3 से 6 मार्च को लेजर शो का आयोजन शाम 7 बजे, 7.45 बजे और 8.30 बजे होगा. 4 मार्च को यह भी बंद रहेगा. शहर की सड़कें, गोलचक्कर, इमारतें और पार्क को भी सजाया जा रहा है. इसके तहत रुसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस गोलचक्कर, सीएच एरिया, एयरपोर्ट, कदमा सोनारी लिंक रोड, रंकिनी मंदिर, कदमा थाना (गणेश पूजा मैदान के रास्ते), कदमा थाना के पास, बिष्टुपुर पोस्टल पार्क, बिष्टुपुर पोस्टल पार्क से टीएसयूआईएसएल गोलच्ककर, साकची गेट, एग्रिको, बारीडीह, टिनप्लेट काली मंदिर गोलचक्कर को सजाया जा रहा है. इसके अलावा लेडी गांधी, सीएच एरिया, सेंटर पॉइंट, बेलडीह चर्च, आदित्यपुर ब्रिज, एनटीटीएफ, शांति हरि टॉवर, बाग-ए-जमशेद, जुबिली पार्क साकची गेट, पीएन बोस, रंकिनी मंदिर, टिनप्लेट, सीएफई, पोस्टल पार्क, टीएमएच, रीगल, साकची, पिगमेंट, टाटा स्टील यूआईएसएल, गणेश पूजा मैदान, कदमा पुलिस स्टेशन, केएस लिंक रोड (जेएसओए), वोल्टास, एग्रीको, मानगो बस स्टैंड को सजाया जार हा है. शहर की प्रमुख इमारतों को सजाया गया है. इसमें टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय, गोलमुरी क्लॉक टॉवर, टाटा स्टील यूटिलिटीज सर्विसेज यूनियन कार्यालय, डीसी एवं एसएसपी कार्यालय, टीएमएच एवं डिस्पेंसरी, चमरी गेस्ट हाउस, टाटा स्टील यूआईएसएल कॉरपोरेट कार्यालय, सेंटर फॉर एक्सीलेंस (सीएफई), टाटानगर रेलवे स्टेशन, एनटीटीएफ संस्थान, टाटा पिगमेंट गेट, स्कूल ऑफ होप, फायर टेम्पल, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स शामिल है. इसके अलावा जुबली पार्क, सर दोराबजी टाटा पार्क, पोस्टल पार्क, भगवान बिरसा मुंडा पार्क, सेंटेनरी पार्क (टिनप्लेट) में लाइटिंग की गयी है. जुबिली पार्क में पार्किंग, सुरक्षा एवं जनसहायता की व्यवस्था होगी. पार्किंग व्यवस्था सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल परिसर; साकची गेट के निकट; बोधि मंदिर मैदान; आर्मरी ग्राउंड के पास है जबकि पार्क में सुरक्षा के लिए लगभग 200 पुलिस अधिकारी, 100 सुरक्षा कर्मी तथा 75 एनसीसी कैडेट तैनात रहेंगे. पार्क में 23 सीसीटीवी कैमरे, 24 डीएफएमडी, जे एन टाटा प्रतिमा क्षेत्र एवं अग्नि स्ट्रक्चर पर वॉच टॉवर, तथा सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली होगी. जेएन टाटा प्रतिमा क्षेत्र एवं जयंती सरोवर मोड़ पर एम्बुलेंस की व्यवस्था की गयी है. इसको लेकर कंट्रोल रूम 9065535777 और हेल्पलाइन 9102400338, 9234551889 है. बिष्टुपुर पोस्टल पार्क में संस्थापक को श्रद्धांजलि होगी. श्रद्धांजलि समारोह 3 मार्च सुबह प्रातः 9:30 बजे तक होगा. (नीचे भी पढ़ें)
बिष्टुपुर थाना की तरफ वाले गेट से होगी. इस दौरान टेक एक्स – एसएनटीआई में 15वीं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी लगेगी. टेकएक्स प्रशिक्षुओं को अपनी नवाचार क्षमता, रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता और समस्या समाधान कौशल प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच प्रदान करता है। यह प्रदर्शनी वरिष्ठ नेतृत्व, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों और नागरिकों को एक साथ लाकर ज्ञान, तकनीक और नवाचार के आदान-प्रदान को बढ़ावा देती है. इसका उदघाटन 2 मार्च होगा. इसको 3 से 5 मार्च (सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक) को होगा. 4 मार्च को केवल दोपहर 12:00 बजे तक होगा. प्रदर्शित परियोजनाएं कुल 35 (25 आंतरिक + 10 बाह्य) होगी. आइडिया पूल के 166 विचारों में से 35 अंतिम परियोजनाएँ चयनित होगी. इस बार का थीम वन टाटा स्टील वन विजन होगा, जिसके तहत उत्पादकता (10), सस्टेनेबिलिटी (6), लागत (4), सुरक्षा (8), विश्वसनीयता (7) पर फोकस रहेगा. इस दौरान संस्थापक दिवस खेल समारोह भी आयोजित होगी.




