जमशेदपुर : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शुक्रवार को षष्ठम झारखंड विधानसभा के पंचम (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड में डेयरी प्लांट निर्माण की मांग को सदन में उठाई है. सदन में अपनी बात को रखते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पटमदा व बोड़ाम प्रखंड में डेयरी प्लांट नही होने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के किसानों ने गाय पालन कर बड़ी मात्रा में दूध उत्पादन कर रहे हैं. प्लांट नही होने के कारण यंहा किसान कच्चे दूध से बनने वाली पनीर, दही, घी आदि खाद्य सामग्रियों का उत्पादन नही कर पा रहे हैं. विधायक ने आसन से लोकहित एवं जनहित में किसानों के लिए दोनों प्रखंडों में डायरी प्लांट निर्माण की मांग सरकार से की है.



