जमशेदपुर : टाटा स्टील के एलडी3 टीएससीआर डिपार्मेंट की उल्लेखनीय उपलब्धि पर केक कटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया. इसके मुख्य अतिथि वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन चैतन्य भानु थे. यह एलडी 3 डिपार्टमेंट के लिए उत्कृष्टता है और मील का पत्थर साबित हुआ है. 75 हीट की अब तक की सर्वश्रेष्ठ टैपिंग साथ ही73 हीट्स की पिछली सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग की बराबरी किया गया. यह उपलब्धि सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी के समर्पण, टीम वर्क और उत्कृष्टता एवं कार्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है. (नीचे भी पढ़ें)

इस उपलक्ष पर चैतन्य भानु ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिए और सभी का हौसला बढ़ाएं और आने वाला समय में एलड़ी 3 विभाग को नई-नई उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रेरित किए. इस उपलक्ष पर विभागीय विभाग चीफ रविंद्र विजय संगवाई, रंजय कुमार सिंह, एलडी 3 डिपार्टमेंट के चीफ हितेश साह, एलडी 1 डिपार्टमेंट के चीफ हरी बाबू उपाध्याय, अभिजीत अविनाश नानोटी, सभी डिपार्टमेंटल हेड, सीनियर मैनेजर, मैनेजर एवं सभी विभागीय कमेटी मेंबर उपस्थित थे.




