रामगोपाल जेना/चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत हाटगम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी सालखू हेम्ब्रम के आकस्मिक देहावसान की सूचना पर समाहरणालय के प्रथम तल पर उपायुक्त के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान उपस्थित जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा एवं उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान पूरा माहौल गमगीन बना रहा. (नीचे भी पढ़ें)

बताया गया कि श्री हेम्ब्रम झारखंड सेवा के छठे बैच के प्रशासनिक अधिकारी थे और वर्तमान में हाटगम्हरिया में प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित थे. अपने कार्यकाल में वे कर्तव्यनिष्ठ, सरल एवं समर्पित अधिकारी के रूप में जाने जाते थे.





