
जमशेदपुर : टाटा स्टील के एलडी टू और एलडी थ्री के रिफैक्ट्रीज के लिए मैनपॉवर तय कर लिया गया। सोमवार को यूनियन और प्रबंधन के बीच हुई वार्ता में मैनपॉवर पर सहमति बनी। एलडी टू रिफैक्ट्रीज में वर्तमान में कार्यरत कर्मचारी ( ईओआर ) 22 है जबकि 25 मैनपावर पर फाइनल किया गया। इसमें ब्लॉक-3 में 15 और ब्लॉक-2 में 10 तथा एलडी-3 रिफैक्टरी में वर्तमान में कार्यरत कर्मचारी (ईओआर) 15 है जबकि फाइनल 18 मैनपावर पर किया गया। इनमें ब्लॉक-3 में 10 और ब्लॉक-2 में 8 मैनपावर तय किये गए। समझौते पर यूनियन से अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, डिप्टी प्रेसिडेंट अरबिंद पांडेय, महासचिव सतीश सिंह, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम समेत विभागीय कमेटी मेंबर शामिल हुए। अध्यक्ष के पहल पर वार्ता हुई जिसमें मैनपॉवर तय किया गया।
टाटा स्टील के सी ब्लास्ट फर्नेस की क्षमता बढ़ाने के लिए बनी कमिटी
टाटा स्टील के सी ब्लास्ट फर्नेस का कमजोर चूल्हा अपवर्तक (रिफैक्टरी) के कारण पूरी क्षमता से परिचालन नहीं हो पा रहा है। इसका पूरी क्षमता से परिचालन के लिए सी ब्लास्ट फर्नेस के चूल्हा अपवर्तक के रिपेयर जॉब के लिए एक टीम गठित की गई है। इसके मोनिटरिंग के लिए ब्लास्ट फर्नेस के चीफ पदम् पाल के नेतृत्व में स्टीयरिंग कमेटी बनाई गई है। यह टीम छह माह में सेफ्टी के साथ समय पर जॉब पूरा करेगी। इस संबंध में सोमवार को टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ सह प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया है।




