
जमशेदपुर : टाटा स्टील में जूनियर इंजीनियर ट्रेनी (जेट) की बहाली निकली है. कर्मचारियों के बच्चों के अलावा बाहरी भी अपना आवेदन इस पद के लिए जमा कर सकते है. दोनों के लिए अलग-अलग पैमाना तय किया गया है.
टाटा स्टील के बाहरी लोगों के लिए यह होगा बहाली का पैमाना :
टाटा स्टील के जमशेदपुर, कलिंगानगर और रॉ मैटेरियल के सारे लोकनश के लिए बाहरी लोगों यानी जो टाटा या उससे जुड़ी कंपनियों के कर्मचारी नहीं है और उनके बच्चे भी आवेदन दे सकते है. इसके लिए निकाली गयी बहाली के तहत जो भी बहाल होंगे, उनकी ट्रेनिंग एक साल होगी और फिर उनको जूनियर इंजीनियर 1 के ग्रेड में बहाली किया जायेगा. इसके तहत इंजीनियरिंग मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मेटलर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेरेमिक, माइनिंग के लिए तीन साल का डिप्लोमा करने वाले बच्चे बहाली के लिए आवेदन दे सकते है. इसके अलावा आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर से इलेक्ट्रॉनिक्स व मैकाट्रॉनिक्स में डिप्लोमा, जेएन टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर से इलेक्ट्रॉनिक्स व मेकाट्रॉनिक्स और बर्मामाइंस स्थित इलेक्ट्रिकल व मैकाट्रॉनिक्स की डिग्री लेने वाले बच्चे भी अपना आवेदन जमा कर सकते है. जिनका डिप्लोमा जुलाई 2020 तक होना है, वे लोग भी अपना आवेदन जमा कर सकते है. चयन होने के बाद ऐसे आवेदक को 30 अगस्त 2020 तक जमा करना होगा. इन सारे आवेदक को कम से कम 60 फीसदी अंक हासिल होना जरूरी है. सामान्य कोटी के आवेदक 1 मार्च 1991 से 31 जुलाई 2003 के बीच जन्में होना चाहिए (दोनों तिथि समाहित) जबकि एससी-एसटी के आवेदक 1 मार्च 1990 से 31 जुलाई 2003 के बीच जन्में (दोनों तिथि समाहित) बच्चे आवेदन जमा कर सकते है. लड़की की लंबाई 142 सेंटीमीटर होना चाहिए जबकि लड़के का 152 सेंटीमीटर जबकि वजन 45 किलो लड़के का और लड़की का 40 किलो होना चाहिए. लड़कों की छाती कम से कम 5 सेंटीमीटर जबकि कलर विजन सामान्य होना चाहिए. 4.0 अधिकतम माइनस या प्लस चश्मा होना चाहिए और आइसाइट 6/6 दोनों आंखों में होना चाहिए. 30 जुलाई 2020 से एक साल के लिए ट्रेनिंग होगा. ट्रेनिंग के दौरान चयनित को 11 हजार 935 रुपये मिलेगा जबकि रहने और खाने पीने की व्यवस्था मफ्त रहेगी. चयनित का टाटा स्टील के किसी भी प्लांट में पदस्थापन किया जा सकता है. आवेदक www.tatasteel.com के career ऑप्सन के माध्यम से 18 नवंबर से 12 दिसंबर तक के बीच अपना आवेदन जमा कर सकेंगे. किसी तरह का कोई हार्ड कॉपी जमा नहीं करना है. ऑनलाइन ही लिखित परीक्षा 10 से 20 जनवरी 2020 तक होगी. आवेदक सैंपल सवालों को देखने के लिए www.capabilitydevelpment.org में लॉग इन कर सकते है. इसके अलावा पैसे देकर आवेदक इ लर्निंग कोर्स भी इसके माध्यम से कर सकते है.
टाटा स्टील के कर्मचारियों के बच्चों के लिए यह होगा पैमाना :
टाटा स्टील के किसी भी प्लांट या सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों के बच्चे या पत्नी या कोई भी रजिस्टर्ड रिलेशन वाले आवेदन दे सकते है. डिग्री या डिप्लोमा इंजीनियरिंग मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मेटलर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, माइनिंग, माइन सर्वेयिंग में चार से तीन साल का फुल टाइम डिग्री या डिप्लोमा कोर्स किया युवक ही आवेदन दे सकते है. इसके अलावा आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर, जेएन टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर और बर्मामाइंस टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीच्यूट से इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या मैकाट्रानिक्स में डिग्री वाले आवेदन जमा कर सकते है. जुलाई 2020 तक जिनका डिग्री या डिप्लोमा कोर्स होगा, वे लोग भी अपना आवेदन जमा कर सकते है, जिनको 30 अगस्त 2020 तक अपना सर्टिफिकेट जमा करना होगा. टाटा स्टील के कर्मचारियों के बच्चों या पत्नी या अन्य को कम से कम 50 फीसदी अंक हासिल होना चाहिए. आवेदक का जन्म 1 मार्च 1990 से 31 जुलाई 2003 के बीच होना चाहिए. इसके लिए शारीरिक क्षमता लड़की का लंबाई 142 सेंटीमीटर, लड़के का 152 सेंटीमीटर जबकि आंखों में चश्मा 4.0 प्लस या माइनस, वजन लड़के का 45 और लड़की का 40 किलो होना चाहिए. छाती 5 सेंटीमीटर होना चाहिए जबकि कलर विजन सामान्य होना अनिवार्य है. 30 जुलाई 2020 से एक साल के लिए ट्रेनिंग होगा. ट्रेनिंग के दौरान चयनित को 11 हजार 935 रुपये मिलेगा जबकि रहने और खाने पीने की व्यवस्था मफ्त रहेगी. चयनित का टाटा स्टील के किसी भी प्लांट में पदस्थापन किया जा सकता है. आवेदक www.tatasteel.com के career ऑप्सन के माध्यम से 18 नवंबर से 12 दिसंबर तक के बीच अपना आवेदन जमा कर सकेंगे. किसी तरह का कोई हार्ड कॉपी जमा नहीं करना है. ऑनलाइन ही लिखित परीक्षा 10 से 20 जनवरी 2020 तक होगी. आवेदक सैंपल सवालों को देखने के लिए www.capabilitydevelpment.org में लॉग इन कर सकते है. इसके अलावा पैसे देकर आवेदक इ लर्निंग कोर्स भी इसके माध्यम से कर सकते है.



