
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मेन रोड में रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां गम्हरिया ब्लॉक के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रेलर कांड्रा की ओर से आ रहा था. उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. युवक का नाम राजा रौशन बताया जा रहा है और वह जमशेदपुर का रहनेवाला था.

वैसे सर्विस रोड पर अतिक्रमण का नतीजा है कि आए दिन सड़क पर हादसे होते रहते हैं. इसको लेकर न तो जिला प्रशासन गंभीर है ना ही यातायात पुलिस.

जबकि सामाजिक संस्था एकता विकास मंच सहित जनकल्याण मोर्चा व अन्य संगठनों द्वारा लगातार सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग उठाती जाती रही है, बावजूद इसके जिला प्रशासन और यातायात पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जाती है. जिससे लोगों में आक्रोश व्यप्त है. लोगो मे काफी गुस्सा देखा जा रहा है.



