
जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से बुधवार को वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर फॉल फ्रॉम हाइट (एफएफएच ) और स्लिप ट्रिप फॉल (एसटीएफ ) सेफ्टी कैंपेन का समापन समारोह आयोजित किया गया. सुरक्षा अभियान कार्यस्थल के ऊंचाई पर कार्य और एसटीएफ से जुड़े खतरों की पहचान करने और उन्हें कम करने के लिए आयोजित किया गया था. समारोह में मुख्य अतिथि कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (एसएम) सुधांशु पाठक, यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद विशिष्ट अतिथि, कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनबिलिटी) संजीव पॉल ने मेजबान के तौर पर समारोह की अध्यक्षता की. कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनबिलिटी) संजीव पॉल ने कार्यबल और व्यापार की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए नयी सुरक्षा पहलों के बारे में बताया. उन्होंने जोखिम को भांपने और इससे जुड़ी संवेदनशीलता को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया. अभियान के तहत दो कार्यक्रम चलाया गया. इसमें फिसल कर व किसी सामान से टकराकर गिरने पर मास लीडर द्वारा 5600 फीडबैक दिया गया. जबकि ऊंचाई से गिरने के 7400 फीडबैक दिये गये. जहां भविष्य में दुर्घटनाएं हो सकती है. इनमें से अधिकतर मामलों का समाधान कंपनी प्रबंधन ने किया. ऑनलाइन बैठक में 450 वेंडर कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए.






