जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेल सिविल डिफेंस के द्वारा आग लगने की घटना से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल किया गया. इसी कड़ी में शुक्रवार को रेल सिविल डिफेंस ने आम लोगों को जागरूक किया. जानकारी देते हुए रेल सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि जानकारी के अभाव में कई बार आगजनी की घटना या फिर आपदा के समय लोग अपनी जान गवा बैठते हैं. ऐसे में लोग जागरुक रहे. घर की महिलाएं जागरूक रहे आम लोग जागरुक रहे. इसे लेकर मॉक ड्रिल किया गया ताकि सही समय पर बचाव कार्य किया जा सके.



