जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों और अधिकारियों की सहकारी संस्था दी टिस्को मिल्स कंबाइंड को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड जमशेदपुर की 82वीं वार्षिक आमसभा (एजीएम) टाटा स्टील के इंपैक्ट सेंटर में सम्पन्न हुई. उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने आमसभा में उपस्थित अध्यक्ष विनीत कुमार शाह, उपाध्यक्ष दीबा अहमद, सचिव राजेश कुमार चक्रबर्ती, प्रबंधन समिति के सभी सदस्य अतिथि तथा उपस्थित अंशधारियों का स्वागत किया एवं अध्यक्ष विनीत कुमार शाह को बैठक का संचालन करने के लिए अनुरोध किया. सोसाइटी के अध्यक्ष विनीत कुमार शाह की अध्यक्षता में सबसे पहले एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत सदस्यो को श्रद्धांजलि दी गई.(नीचे भी पढे)
उन्होंने सबका स्वागत किया और स्वर्गीय सदस्यों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने के सम्बंध में जानकारी दी फिर सोसाइटी के 25 वर्ष पुराने सदस्यों को सम्मनित किया गया. इस वित्तीय वर्ष में संस्था की आर्थिक स्थिति, विनियोग तथा प्रदत्त हिस्सा सभी में बढ़ोतरी हुई. इस वर्ष भी लोन की सीमा में बढ़ोतरी की गई है. स्टील ग्रेड, एनएस ग्रेड एवं टीएसडीपीएल कंपनी के सदस्यों में 50000 रुपये और जेसीएपीसीपीएल के सदस्यों में 40000 रुपये की बढ़ोतरी की गई. अब सदस्यो को कुल 7 लाख रुपये ऋण उपलब्ध होगी. इस वर्ष सर्वाधिक 3725 रुपया लाभांश के रूप में वितरित किया जायेगा एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटों) और 300 रुपये का जलपान कूपन सभी सदस्यों को दिया जायेगा. आम सभा में प्रबंधन समिति के सभी सदस्य राजन पांडेय, बिपुल कुमार सिंह, मुक्ति कांत मोहंती, नितेश कुमार, संतोष कुमार मोहंती तथा सभी कर्मचारी उपस्थित थे. अंत में कुन्तला बन्दोपाध्याय ने सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापन की और सभा कि कार्यवाही समाप्त हुई.




