जमशेदपुर : टाटा स्टील की संयुक्त टाउन एडवाइजरी कमेटी की बैठक बुधवार को हुई. यह कमेटी जमशेदपुर शहर की स्थितियों की समीक्षा की गयी. इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. टाटा स्टील के कारपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रामम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वाइस चेयरमैन के तौर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश सिंह मौजूद थे. बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गयी. टाटा स्टील मैनेजमेंट और टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने शहर की व्यवस्था पर लंबी बातचीत की. करीब डेढ़ घंटे की इस मीटिंग में मुख्य तौर पर शहर में हो रहे अतिक्रमण पर चर्चा की गयी. बर्मामाइंस स्थित टाटा स्टील कंपनी के गेट में कम रोशनी की शिकायत की गयी, जिसके बाद इसमें सुधार करने का फैसला लिया गया. इसके अलावा टीएमएच में साइकिल पार्किंग को और बड़ा करने की मांग उठायी गयी, जिसमें तय हुआ कि इसकी समीक्षा नये सिरे से की जायेगी. बारिश के कारण लगातार कंपनी के क्वार्टर की हालत खराब हो रही है, जिसका नये सिरे से मेंटेनेंस की जरूरत है. वहीं, बरसात के बाद क्वार्टरों के पेंडिंग पेंटिंग को कराने की भी मांग की गयी. शहर की खराब हो चुकी सड़कों का मुद्दा भी उठाया गया, जिस पर अलग से चर्चा करने का फैसला लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील के क्वार्टरों में पीछे की गलियों में लाइट का बेहतर इंतजाम करने की मांग की गयी. यह बताया गया कि सारे क्वार्टर में गेल का कनेक्शन कराया जाये, अभी काफी धीमी गति से कनेक्शन हो रहा है. यहां ट्यूब कंपनी गेट में लगातार लगने वाले जाम की बात बतायी गयी, जिसकी समीक्षा कर समस्या को दूर करने का फैसला लिया गया. इस बैठक में टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा, जीएम आरके सिन्हा समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसके अलावा सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद थे. कमेटी के यूनियन के सदस्य मोहन सिंह, विकास दास, संजय कुमार सिंह, संतोष पांडेय, छोटेलाल, महेंद्र सिंह शेखावत, अजय मिश्रा, शिव शंकर, संजय कुमार पांडेय, अब्दुल रफीक समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




