जमशेदपुर : टाटा स्टील में एक बार फिर से तबादला व पदस्थापन कियका गया है. इसके तहत जोड़ा के हेड कंस्ट्रक्शन सिविल सिबा शंकर साहू को अपने काम से अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है. इसी तरह टाटा पिगमेंट में पदस्थापित अनिल कुमार हर्षाना को चीफ लॉजिस्टिक के पद पर प्रोमोशन दिया गया है और उनका पदस्थापन किया गया है. वे आइएल 2 स्तर के अधिकारी है. हेड बीपीइ आइएम टाटा स्टील जमशेदपुर अभिनव प्रकाश को हेड प्रोसेस एक्सीलेंस बनाया गया है. उनका तबादला किया गया है. वहीं, टाटा स्टील के आइएल 3, आइएल 4 और आिएल 5 स्तर के एचआर विभाग के कई अधिकारियों का तबादला किया गया है.






