
जमशेदपुर : टाटा स्टील में एक फरवरी से हेड स्तर के अधिकारियंो का तबादला कर दिया गया है. इसके तहत मैनेजर एचआरएम आरएमपी शशांक शेखर को जोड़ा से काम करने को कहा गया है. इसी तरह सीनियर सप्लाइ एक्जीक्यूटिव आइएल 4 स्तर के पदाधिकारी विप्लव कुमार दत्ता को फील्ड मेंटेनेंस इंस्ट्रूमेंटेशन के पद पर तबादला कर दिया गया है. इसी तरह हेड एमसी शॉप आइएल 3 दीवाकर झा को हेड मैनुफैक्चरिंग एसेंबली शाप इक्वीपमेंट मैनुफैक्चरिंग के पद पर पदस्थापित कर दिया गया है. वे आदित्यपुर टीजीएस से काम करने को कहा गया है. इसी तरह हेड प्रोक्योरमेंट आइएल 3 वीएस गिरी राव को हेड प्रोजेक्ट गोपालपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है.





