जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीएसडीपीएल कंपनी) की अधीकृत यूनियन टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड इंप्लाइज यूनयिन के चुनाव की शनिवार को घोषणा कर दी गयी. मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता वाली इस यूनियन का चुनाव गुप्त मतदान कसे 4 सितंबर को होगा. इसके लिए रिटर्निंग ऑफिसर के तौर पर झारखंड इंटक के उपाध्यक्ष बीके राय, टिनप्लेट यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट परबिंदर सिंह सोहल, टीआरएफ लेबर यूनियन के महासचिव अंजनी कुमार, ब्लूस्कोप यूनियन के महासचिव संजय कुमार सिंह को असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है. कैंटीन होटल एंड रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के महासचिव ददन सिंह और टिनप्लेट यूनियन के उपाध्यक्ष बाबू राजू को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. यह कमेटी ही चुनाव की प्रक्रिया को संपादित करेगी. (नीचे भी पढ़े)
तय कार्यक्रम के तहत 30 अगस्त को चुनाव की नोटिस, वोटर लिस्ट और निर्वाचन क्षेत्र की सूची जारी कर दी गयी. 31 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्रों को दिया जायेगा और फिर उसी दिन दोपहर 3.05 से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र जमा लिया जायेगा. फिर 1 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन फार्म दिया जायेगा और फिर दोपहर 12.05 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्रों को जमा किया जायेगा. 1 सितंबर को दोपहर 2.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और उसी दिन दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवारों की फाइनल सूची प्रकाशित की जायेगी. 1 सितंबर को दोपहर 3.05 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिये जा सकते है. 2 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे तक सैंपल बैलेट पेपर और उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी की जायेगी. 4 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा. मतदान बारा प्लांट कैंटीन हॉल, सीआर प्लांट कैंटीन हॉल और डीमैग कांफ्रेंस हॉल में होगा. इसके बाद मतगणना भी वहीं होगा. इसके बाद चुने हुए प्रत्याशियों की घोषणा होगी.



