• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 12, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-utilities-jamshedpur-development-plan-बारीडीह चौक से कदमा तक की मुख्य सड़क को ”आइकॉन रोड” बनाना चाहती है कंपनी, जानें कहां सड़कों के विकास का काम, किन सड़कों को नये सिरे से बनाया जायेगा, एमडी तरुण डागा ने कहा-बस्तियों में पानी देंगे, केबुल बस्ती में पानी नहीं देने का कारण क्या है जानें, सड़कों के चौड़ीकरण जारी रहेगी, जनता से एमडी ने की यह अपील, जानें एमडी ने फ्लाइओवर और फुटओवरब्रिज को लेकर क्या कहा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
उस सड़क की डिजाइन, जिसको ड्रीम प्रोजेक्ट मान रही है कंपनी.

जमशेदपुर : जमशेदपुर की सड़कों का चौड़ीकरण और विस्तार के साथ साथ सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया जा रहा है. इसको लेकर काम तेज कर दिया गया है. यह जानकारी टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (पहले जुस्को) के एमडी तरुण डागा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं. वर्चअल प्रेस कांफ्रेंस में कंपनी की ओर से सीनियर जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा, कारपोरेट कम्यूनिकेशन की प्रमुख सुकन्या दास भी जुड़ी थी. एमडी तरुण डागा ने विस्तार से सड़कों की परियोजनाओं पर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जमशेदपुर की पहचान सड़कों से हो, ऐसी कोशिशें हो रही है. इस कड़ी में एक आइडिया है कि बारीडीह चौक से लेकर सीधे कदमा तक के सड़क को चौड़ीकरण और एक आइकॉनिक सड़क बनायी जाये, जो जमशेदपुर की पहचान बन जाये. हालांकि, इसका कोई योजना नहीं बना है, बस आइडिया है कि ऐसा किया जा सकता है. इस कड़ी में काफी काम हुए है. काफी कम अभी बाकि है. इसमें जनता का सहयोग की जरूरत होगी और जनता अगर साथ देगी तो इस परिकल्पना को धरातल पर जरूर उतारा जायेगा. उन्होंने बताया कि चेन्नई में जिस तरह माउंट रोड है, ओड़िशा के भुवनेश्वर में नंदन कानन रोड है, ऐसी ही सड़क को पहचान के रुप में बनाया जायेगा. सड़क के निर्माण से लेकर तमाम चीजों की सेवाओं को अपग्रेड करना कभी अंत नहीं होने वाली प्रक्रिया है और इस प्रक्रिया को अनवरत जारी रखा गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

जमशेदपुर में किस तरह बनाया जा रहा है सड़कों का जाल

इन सड़कों का चौड़ीकरण और पुर्ननिर्माण हो रहा है
एमडी ने बताया कि करीब 30 साल में आबादी के साथ साथ गाड़ियां बढ़ी है. सड़क का निर्माण बी बढ़ाया जा रहा है. ट्राफिक जाम कम से कम हो, इसके लिए कोशिशें हो रही है, जिसके तहत 5 किलोमीटर सड़क पर साल जरूर बनाया जा रहा है और यह दस साल से प्रक्रिया चल रही है. सड़कों पर पेड़ भी रहे, यह सुनिश्चित किया गया है.
सड़कों के इन क्षेत्रों में काम हो रहा है जमशेदपुर में

सड़कों के चौड़ीकरण का काम किया जाना है, जिसके तहत पैदल चलने वालों के लिए जगह, ब्लाइंड मोड़ को हटाना, रोड का जियोमेट्री टीक करना, जेब्रा क्रासिंग बनाना, नालियों को ढंकने का काम और रेलिंग लगाना जबकि विकलांगों के लिए भी सड़क बनाया जा रहा है. नये साइकिल ट्रैक, पार्किंग की सुविधाएं, फुटपाछ, फर्निचर समेत तमाम चीजों को भी दुरुस्त किया जा रहा है. गोलचक्करों को बेहतर बनाना और पानी को सड़कों से बहाव को दुरुस्त करने का काम हो रहा है.
हाल के दिनों में इन सड़कों को बनाया गया या चौड़ीकरण किया गया
जमशेदपुर में हाल के दस साल में एग्रिको रोड, कदमा अनिल सुर पथ, कदमा अशोक पथ, धनंजय पथ, शिव पथ, मंदिर पथ, बारीडीह बाजार से बिरसानगर, बारा रोड से भुइयांडीह सड़क, केबुल गोलचक्कर से रोड तक, धातकीडीह के मुख्य सड़क, गोतम बुद्ध पथ कदमा, इनर सर्किल रोड, खरकई लिंक, कदानी रोड, बारीडीह मर्सी अस्पताल रोड, बिष्टुपुर एन रोड, नामदी रोड, बिष्टुपुर ओसी रोड, बिष्टुपुर ऑफिस रोड, कदमा रानीकूदर से रजक समाज तक, सोनारी आदर्श नगर डी पांडेय कॉलोनी, कारमेल स्कूल रोड, संपर्क सड़क, सैंडलाइन रोड, सती घाट रोड, कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक 4 रोड, एसबी रोड, सोनारी क्रिश्चन बस्ती रोड, सोनारी गुदड़ी बाजार रोड, सोनारी शिवशक्ति नगर, सोनारी वायरलेस ऑफिस रोड, एसआर लिंक, टेल्कॉन गेट से रामाधीन बगान, वोल्टास बिल्डिंग से टाटा पिगमेंट गेट तक की सड़क, 6 से 7वां एवेन्यू तक की सड़क बनायी गयी है.
इन क्षेत्रों में पार्किंग एरिया विकसित किया गया

2013 से लेकर अब तक बिष्टुपुर के बैंक ऑफ बड़ोदा, बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय, साकची गोलचक्कर के पास, जुबिली पार्क साकची की ओर, बसंत टॉकीज के पास पार्किंग बनाया गया है. बंगाल क्लब, साकची बाजार और कदमा बाजार में भी बड़े पैमाने पर पार्किंग स्पेश विकसित किया गया है. गोलमुरी बाजार में भी पार्किंग एरिया को विकसित किया जायेगा.
अभी इन सड़कों पर चल रहा काम
सीएच एरिया से आशियाना तक के सड़क का चौड़ीकरण का काम, सीएच एरिया से एयरपोर्ट तक की सड़क, मानगो पुल से लिट्टी चौक तक, लिट्टी चौक से बागुनहातू जंक्शन तक, साकची एल टाउन जंक्शन, इनर सर्किल रोड और आउटर सर्किल रोड केएफ क्लब हाउस रोड वाली सड़क का काम चल रहा है. इसको इस वित्तीय वर्ष में खत्म करने की योजना है. एमडी ने बताया कि कदमा सोनारी लिंक रोड का निर्माण कार्य भी इस माह के अंत तक समाप्त हो जायेगा. जू प्लाजा यानी जू जाने वाले नये एरिया को विकसित किया जारहा है. मैरिन ड्राइव रोड को नये सिरे से विकसित किया जायेगा और सारे गड्ढो को भरा जा रहा है. मानगो के मुख्य गोलचक्कर और खुदीराम बोस चौक को विकसित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सड़कों पर पेड़ों को हटाया जा सके या काटा ही नहीं जाये, इसके लिए लोकेटर मशीन लाया गया है, जिससे एक स्थान से दूसरे स्थान पर पेड़ों को ले जाया जा रहा है, जिसमें 80 फीसदी पेड़ों को बचाने मेंसफलता मिली है और करीब 200 पेड़ों को डिस्लोकेट किया जा चुका है. एमडी तरुण डागा ने बताया कि प्लास्टिक और अन्य सामानोस से भी सड़कें बनायी जा रही है जबकि अब स्मार्ट लाइट लगायी जा रही है, जिसके तहत 2000 नयी एलइडी स्ट्रीट लाइन सड़कों पर लगायी जा रही है. (नीचे देखे पूरी खबर)

टाटा स्टील यूटिलिटीज के एमडी तरुण डागा.

आने वाले दिनों में इन सड़कों को बनाया जायेगा
टाटा स्टील यूटिलिटीज के एमडी तरुण डागा ने बताया कि सीएच एरिया रोड नंबर 1, सेंट्रल एवेन्यू रोड, सीमेंट प्लांट जोजोबेड़ा रोड को 6 लेन बनाने का काम शुरू होगा. इसके अलावा सोनारी एयरपोर्ट से दोमुहानी पुल तक सड़कों को बनाने का काम शुरू होगा. भालुबासा पुल को विस्तार करने, मानगो पुल का विस्तार, साकची हावड़ा ब्रिज को बढ़ाने और मैरिन ड्राइव की सड़क को नये सिरे से विकिसत करने का काम शुरू किया जायेगा.
केबुल बस्ती में पानी की आपूर्ति को लेकर एनसीएलटी में मामला, बस्तियों में एक-एक करके पानी जरूर देंगे
एमडी तरुण डागा ने बताया कि केबुल बस्ती में पानी को लेकर समस्या के बारे में हम बताना चाहते है कि केबुल टाउन एरिया का मामला एनसीएलटी के अधीन लंबित है. वहां एक प्वाइंट में पानी देने की अनुमति दी गयी है. घर-घर में पानी देने की इजाजत नहीं है. जैसे ही इजाजत मिल जायेगी, वैसे ही हम लोग पानी देने की शुरुआत कर देंगे. जहां तक बस्तियों की बात है तो बस्तियों में निश्चित तौर पर पानी देने के लिए कमिटमेंट है और जो वादा किया गया है, वह पूरा होगा. एक-एक करके निश्चित तौर पर क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जायेगी. पानी को लेकर जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम तक में पानी की योजनाएं चल रही है. सबलीज और बगान एरिया का विकास शुरू हो जायेगा, जिसमें पानी की आपूर्ति की जा रही है और नये एरिया में भी पानी की आपूर्ति को दुरुस्त किया जायेगा.
फ्लाइओवर या फुटओवरब्रिज बनाने का कोई विचार नहीं, इलेक्ट्रिक वेहिकल चार्जिंग स्टेशन बनेगा, टाटा स्टील यूटिलिटीज की अपील, जनता सहयोग करें
टाटा स्टील यूटिलिटीज के एमडी तरुण डागा ने बताया कि फ्लाइओवर या फुटओवरब्रिज सड़कों पर अभी बनाने की योजना नहीं है. सड़कों पर फुटओवरब्रिज जो भी देश में देखे गये है, वह कारगर नहीं हुए है, इस कारण नहीं बनाया गया है. अगर जरूरत होगी तो बनायी जायेगी. अभी फ्लाइओवर को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी जा सकती है. एमडी तरुण डागा ने कहा कि इलेक्ट्रिक वेहिकल चार्जिंग स्टेशन जल्द बना दिया जायेगा. एमडी ने एक अपील जनता से जरूर किया कि कई जगह पर क्रासिंग, यू टर्न, बीच में कट को बंद किया जा सकता है ताकि रोड की सेफ्टी रहे, इसमें सहयोग अपेक्षित है. अगर सड़कों पर कोई अतिक्रमण करेगा, सामान बाहर निकाल देगा तो फिर कैसे इसको चलाया जा सकता है. ऐसा ही सहयोग चाहिए ताकि सड़कें भी बने, सड़कों को जाम नहीं हो, इसमें जनता को सहयोग कना होगा.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata power and tata passenger : टाटा पावर और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने भारत के 10 स्थानों पर बढ़ाया फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क, पूरे किए 70,000 से अधिक चार्जिंग सेशन
कारपोरेट व यूनियन

Tata power and tata passenger : टाटा पावर और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने भारत के 10 स्थानों पर बढ़ाया फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क, पूरे किए 70,000 से अधिक चार्जिंग सेशन

September 11, 2026
Tata steel trf : टीआरएफ में बोनस समझौता संपन्न, 154 कर्मचारी होंगे लाभांवित, जानें कितना मिलेगा इस साल बोनस
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel trf : टीआरएफ में बोनस समझौता संपन्न, 154 कर्मचारी होंगे लाभांवित, जानें कितना मिलेगा इस साल बोनस

September 10, 2026
Tata steel uisl seminar : टाटा स्टील यूआइएसएल में औद्योगिक बदलावों को लेकर परिचर्चा, “शॉप फ्लोर से लीडरशिप फ्लोर तक” बनाने पर जोर
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel uisl seminar : टाटा स्टील यूआइएसएल में औद्योगिक बदलावों को लेकर परिचर्चा, “शॉप फ्लोर से लीडरशिप फ्लोर तक” बनाने पर जोर

September 9, 2026
Next Post
jamshedpur-gas-project-गेल ने कहा-जमशेदपुर में पाइपलाइन गैस कनेक्शन घरों में देने में सहयोग कर रही है टाटा स्टील और प्रशासन, 2024 तक जमशेदपुर के हर घर में देंगे गैस कनेक्शन, टाटा स्टील यूटिलिटीज के एमडी बोले-हम लोग चाहते है गेल का कनेक्शन हर घर में लग जाये, सरयू राय ने पिछले दिनों मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा था-गेल के काम में अड़चन पैदा कर रहा जुस्को

jamshedpur-suicide : बागुनहातु में काली मंदिर के पुजारी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

jamshedpur-suicide : बागुनहातु में काली मंदिर के पुजारी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

jamshedpur-five-human-smuggler-arrested : जमशेदपुर में लड़कियों को बेचने का हो रहा था धंधा, नौकरी दिलाने के नाम पर 90 हजार से छह लाख में  बेची गई थी लड़कियां पांच तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

jamshedpur-five-human-smuggler-arrested : जमशेदपुर में लड़कियों को बेचने का हो रहा था धंधा, नौकरी दिलाने के नाम पर 90 हजार से छह लाख में बेची गई थी लड़कियां पांच तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Tata Steel Foundation-टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा में स्किल ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ,जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

Jamshedpur cyber fraud : ओटीपी शेयर करते ही खाते से 63 हजार रुपये गायब, साइबर ठगी के झांसे में आये टेल्को निवासी

jamshedpur rural-आरबीएसके योजना के तहत चाकुलिया के अनिमेश मुर्मू के ह्रदय रोग का होगा ऑपरेशन, मुंबई के लिए रवाना

Jamshedpur police action : साकची चोरी कांड का खुलासा, एक गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात बरामद, देखिए – video

jamshedpur rural- बहरागोड़ा में गणेश उत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह, सज गया बाजार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata Steel Foundation-टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा में स्किल ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ,जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

Jamshedpur cyber fraud : ओटीपी शेयर करते ही खाते से 63 हजार रुपये गायब, साइबर ठगी के झांसे में आये टेल्को निवासी

jamshedpur rural-आरबीएसके योजना के तहत चाकुलिया के अनिमेश मुर्मू के ह्रदय रोग का होगा ऑपरेशन, मुंबई के लिए रवाना

Jamshedpur police action : साकची चोरी कांड का खुलासा, एक गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात बरामद, देखिए – video

jamshedpur rural- बहरागोड़ा में गणेश उत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह, सज गया बाजार

Jamshedpur police success : गुड़ाबांधा में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 25 बाइक व स्कूटी के साथ 5 गिरफ्तार, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News