जमशेदपुर : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता को लेकर वार्ता शनिवार को हुई. सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक यह मीटिंग हुई. इस मीटिंग में कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. बताया जाता है कि एलाउंस को लेकर लगभग बातें समाप्त हो गयी है, लेकिन मैनेजमेंट ने शनिवार को तब चौंका दिया जब यह तय कर दिया कि अप्रेजल सिस्टम को लागू किया जायेगा. कर्मचारियों का प्रोमोशन और वेतन में बढ़ोत्तरी परफार्मेंस के आधार पर होगा. पीएमएस सिस्टम को लागू करने का प्रस्ताव दे दिया है. इसको वेज रिवीजन के साथ इसको भी लागू करने का प्रस्ताव दिया है. अप्रेजल के लिए चार बिंदु होंगे. (नीचे भी पढ़ें)
इनके आधार पर मैट्रिक्स तैयार किया जाएगा. इन बिंदुओं में कर्मचारियों का व्यवहार, उनका परफॉर्मेंस, योग्यता तथा कार्य अनुभव शामिल होंगे. इसके आधार पर मैट्रिक्स तैयार किया जाएगा. इस सिस्टम के आने के बाद कर्मचारियों की वरीयता तथा प्रोन्नति की परंपरा बदल जाएगी. वर्तमान में कर्मचारियों की योगदान की तिथि आदि से वरीयता तय की जाती है. किसी विभाग से सरप्लस करने के लिए उसी कर्मचारी को सरप्लस पूल में भेजा जाता रहा है, जो कनीय होते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
वरीय का विभाग में समायोजन किया जाता है. इस सिस्टम के लागू होने पर कोई भी कर्मचारी सरप्लस हो सकेंगे, क्योंकि उनकी वरीयता इस मेट्रिक्स के आधार पर तय होगी. यह बताया गया है कि मेरामंडली, टाटा स्टील गम्हरिया समेत तमाम प्लांट में इस सिस्टम को लागू किया गया है. इसको यहां लागू करने का प्रस्ताव दे दिया है. अब तय हुआ है कि बुधवार को अगली बैठक होगी.











