बोकारो : टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन की अधीकृत यूनियन राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो यी है. 20 अप्रैल को इसका चुनाव होना है. दस पदों के लिए चुनाव होगा, जिसमें एक अध्यक्ष, एक सचिव, चार उपाध्यक्ष, तीन सहायक सचिव और एक कोषाध्यक्ष के पद के लिए मतदान होगा. इसके लिए नामंकन की प्रक्रिया तय कर लिया गया है. कुल 10 पद के लिए 31 लोगों ने नामांकन पत्र लिया है. तीन ग्रुप से दस दस प्रत्याशियों के अलावा तीन स्वतंत्र प्रत्याशियों ने भी नामांकन दाखिल किया. इसके बाद तीन लोगों ने अपना नामांकन वापस ले लिया. (नीचे भी पढ़ें)
सहायक सचिव पद के लिए नामांकन दाखिल कराये इब्राहिम अंसारी, महबूब अंसारी और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले ललन सिंह ने नामांकन वापस ले लिया. इस तरह अब अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष पद के लिए 12, सचिव के लिए पांच, सहायक सचिव के लिए 9 और कोषाध्यक्ष के लिए 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. (नीचे भी पढ़ें)
अध्यक्ष पद के लिए मोहन महतो, महेश प्रसाद और दीप नारायण मांझी, सचिव पद के लिए डॉ योगेंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, सुरेंद्र विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद और धर्मेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए राहुल कुमार, सहदेव किस्कू, सपन कुमार सेन, सोनू आनंद, बबन सिंह, हीरालाल राम, नवीन कुमार सोनी, विजय किस्कू, ललित कुमार, नागेश्वर महतो, सुधीर बानरा, उमेश प्रसाद यादव, सहायक सचिव के लिए इरशाद आलम, राम दयाल यादव, विशाल राणा, खीरू राम, नंदकिशोर यादव, पंकज झा, मोहम्मद हकीम, मुन्ना विश्वकर्मा, सुबोध कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद के लिए राजकिशोर गंझू, रामाश्रय सिंह यादव, इशरत जहां, दीपक कुमार गंझू प्रत्याशी है. इसको लेकर मुख्य मुकाबला मोहन महतो और डॉ योगेंद्र सिंह ग्रुप के संयुक्त मोर्चा के साथ महेश प्रसाद गुट के बीच है. वहीं, तीसरे मोर्चे पर भी लोग है जबकि कई लोग निर्दलीय भी नामांकन कर चुके है. इस तरह मुकाबला काफी रोचक स्थिति में पहुंच चुका है.




