
जमशेदपुर : “वन विज़न, वन टाटा स्टील” थीम के साथ मनाए जा रहे संस्थापक दिवस समारोह के तहत, संगठन ने खेलों में एक वर्ष की उत्कृष्ट उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए जमशेदपुर में आयोजित संस्थापक दिवस खेल समारोह के दौरान इंटर डिविजनल (आईडी) खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया. इन पुरस्कारों के माध्यम से वर्ष भर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अलग अलग डिवीजनों के कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शित टीम भावना, फिटनेस और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को सम्मानित किया गया. संस्थापक दिवस के अवसर पर आयोजित इस यादगार समारोह में कर्मचारियों और लीडरशिप टीम ने एक साथ मिलकर इन उपलब्धियों का जश्न मनाया. इस कार्यक्रम में टाटा स्टील के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेंद्रन उपस्थित रहे.(नीचे भी पढ़े)

उनके साथ टाटा स्टील के कारपोरेट सर्विसेज के वीपी डीबी सुंदरा रामम, वीपी एसेट एंड एनर्जी प्रोबाल घोष, वीपी ऑपरेशन जमशेदपुर प्लांट चैतन्य भानु, वीपी रॉ मैटेरियल संदीप कुमार के साथ ही टाटा वर्कर्स यूनियन के सदस्य तथा कंपनी के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेतृत्व ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए. संस्थापक दिवस के खेल कार्यक्रम में कई रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें कॉरपोरेट रिले, टग ऑफ वॉर, मार्च पास्ट तथा कौशल आधारित मनोरंजक प्रतियोगिताएं जैसे बास्केटबॉल ड्रिब्लिंग, टेबल टेनिस बॉल ड्रिब्लिंग, तीरंदाजी और बॉल बैडमिंटन शामिल थे. कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ. यह समारोह खेल, टीमवर्क और कर्मचारियों के कल्याण को बढ़ावा देने के प्रति कंपनी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है, ये वे मूल्य हैं जो टाटा स्टील की संस्कृति में गहराई से समाहित हैं और इस वर्ष के संस्थापक दिवस की थीम “वन विज़न, वन टाटा स्टील” के अनुरूप हैं.(नीचे भी पढ़े)

प्रमुख पुरस्कारों में शामिल हैं:
लेडी जहांगीर गांधी चैलेंज कप (महिला)-(संस्थापक दिवस के दौरान आयोजित सभी खेलों के समग्र प्रदर्शन के आधार पर)-विजेता: टीएसजे ऑपरेशंस और उपविजेता: शेयर्ड सर्विसेज
सर जहांगीर गांधी चैलेंज कप (पुरुष) (संस्थापक दिवस के दौरान आयोजित सभी खेलों के समग्र प्रदर्शन के आधार पर)-विजेता: वेस्ट बोकारो और उपविजेता: शेयर्ड सर्विसेज
इंटर-डिविजनल स्पोर्ट्स में फेयर प्ले ट्रॉफी: खेल भावना के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए जेनरल ऑफिस टाटा स्टील कलिंगानगर इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्सटीएसएसएल, टीएसटीएल, वायर डिवीजन और आरएंडडी को विजेता घोषित किया गया.
इंटर-डिविजनल स्पोर्ट्स में ओवरऑल पार्टिसिपेशन ट्रॉफी: रुचि नरेंद्रन द्वारा शेयर्ड सर्विसेज, वेस्ट बोकारो, जनरल ऑफिस, टाटा स्टील जमशेदपुर ऑपरेशंस, टीक्यूएम, जीएसपी और वन सप्लाई चेन को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रदान की गई.
इंटर-डिविजनल चैंपियनशिप ओवरऑल (महिला): विजेता: शेयर्ड सर्विसेज और उपविजेता: टीएसजे ऑपरेशंस
पुरस्कार प्रदानकर्ता: राजीव मंगल, वीपी सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी
इंटर-डिविजनल चैंपियनशिप ओवरऑल (पुरुष): विजेता: वेस्ट बोकारो और उपविजेता: शेयर्ड सर्विसेज
पुरस्कार प्रदानकर्ता: डी बी सुंदरा रामम, वीपी कॉरपोरेट सर्विसेज
इंटर-डिविजनल चैंपियनशिप ओवरऑल (पुरुष एवं महिला): विजेता: शेयर्ड सर्विसेज और उपविजेता: वेस्ट बोकारो
पुरस्कार प्रदानकर्ता: सीईओ एवं एमडी
व्यक्तिगत उत्कृष्टता को भी सम्मानित किया गया: बेस्ट एथलीट – अकादमी: अंकिता भकत, बेस्ट एथलीट – ट्रेनिंग सेंटर: अधिराज मित्रा







