
जमशेदपुर : कोविड-19 महामारी और फलस्वरूप उत्पन्न नयी सामान्य स्थिति को देखते हुए टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने 28 मई को टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन अंतर-डिवीजनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का आयोजन किया। टाटा स्टील ने इस प्रकार का ऑनलाइन आयोजन पहली बार किया। आईडी टूर्नामेटं स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के खेल कैलेंडर की एक बहुत ही प्रतिष्ठित और लोकप्रिय खेल गतिविधि है, जिसमें टाटा स्टील के साथ-साथ टाटा स्टील ग्रुप की कंपनियों के विभिन्न डिवीजनों से कर्मचारी उत्साह व गर्व के साथ हिस्सा लेते हैं। वित्त वर्ष 2021 में टाटा स्टील के समूचे लोकेशन में आयोजित 19 टूर्नामेंटों में 21 यूनिटों ने हिस्सा लिया। इस वर्ष इस इवेंट के संचालन के लिए ऑनलाइन टूर्नामेंट, ऑनलाइन चेस पोर्टल ‘लीचेस’ के माध्यम से स्विस लीग सिस्टम पर आधारित था। प्रतिभागियों को पंजीकरण की प्रक्रिया, आईडी निर्माण, साइट से जुड़ने तथा खेल के नियम व शर्तों आदि की जानकारी देने के लिए एक विस्तृत एसओपी पहले ही साझा कर दिया गया था। टाटा स्टील के परिचालन क्षेत्रों जैसे जमशेदपुर, नोआमुंडी, वेस्ट बोकारो, झरिया, तारापोर और कलिंगानगर से 15 यूनिटों के कुल 46 प्रतिभागियों ने इस ऑनलाइन आईडी चेस टूर्नामेटं में हिस्सा लिया। हर खिलाड़ी को प्रत्येक राउंड में 5 मिनट के इंक्रीमेटं के साथ 20 मिनट का समय दिया गया था। टूर्नामेंट 8 राउंड का था, जिसमें एक-एक राउंड करीब एक घंटे चला। टाटा स्टील चेस ट्रेनिंग सेंटर के जयंत भुइयां, विशाल के मिंज आरै शौकीन कुंडू टूर्नामेटं के आर्बीटर-सह-सिस्टम ऑपरेटर थे।
टूर्नामेंट का कुछ आंकडा इस प्रकार रहा
औसत रेटिंग – 1531
खेले गए गेम – 340
सफेद मोहरे से जीत – 45%
काले मोहरे से जीत – 44%
ड्रॉ – 3%
बाय – 2%
अनुपस्थित – 6%
इस प्रथम ऑनलाइन आईडी चेस टूर्नामेटं के शीर्ष तीन विजेता
- प्रथम : प्रज्ञानंद कुमार, प्रॉफिट सेंटर
- द्वितीय : रविकांत शर्मा, आयरन मेकिंग
- तृतीय : अश्विनी कुमार रजक, फ्लैट प्रोडक्ट्स







