
मृतक की फाइल तस्वीर. 
एमजीएम अस्पताल में जुटे परिजन.
जमशेदपुर : टाटा स्टील के टीएसडीपीएल कंपनी (जिसको पहले टाटा रायसन के रुप में जाना जाता था) के बारा प्लांट में गुरुवार की शाम को एक हादसा में एक कर्मचारी की मौत हो गयी. वह एक ट्रेलर का चालक था, जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. यह घटना शाम करीब 5 बजे की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि ट्यूब डिवीजन से माल लेकर कटिंग कराने के लिए ट्रेलर चालक वहां आया था. वह ट्रेलर लगाकर पैदल ही प्लांट में जा रहा था कि अचानक से एक अन्य ट्रेलर नीचे लुढ़क गया, जिसकी चपेट में वह आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक करीब 50 वर्षीय उमेश झा है, जो बर्मामाइंस रुइयां पहाड़ का रहने वाला है. इस घटना के बाद आनन-फानन में शव को एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया, जहां पहले से ही वह मृत बताया गया. मामले को लेकर कर्मचारियों के परिजनों में काफी दुख है और गुस्सा भी है. मृतक के पांच बच्चे है, जिसकी हादसे में मौत हो चुकी है. इसको लेकर लोग मुआवजा को लेकर हंगामा करना शुरू कर चुके है. इधर मैनेजमेंट सूत्रों ने बताया है कि ट्यूब डिवीजन से कोयल कटिंग करवाने के लिए गाड़ी आयी थी. दुर्घटना वाली दोनो गाड़ी ट्यूब डिवीजन के ट्रांसपोर्टर की थी. प्रबन्धन सूत्रों का कहना है कि घटना दुखद है और मृत चालक के परिजनों को जो भी उचित मुआवजा मिलेगा. वह ट्यूब डिवीजन के सहयोग से उपलब्ध करवाया जाएगा. दुर्घटना में सुरक्षा सम्बंधित चूक या दुर्घटना सम्बंधित कारणों की जांच टीएसडीपीएल की टीम कर रही है जिससे भविष्य में इस तरह की दुर्घटना न हो.


