जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग 31 अगस्त को बुलायी गयी है. सुबह 9 बजे से यह कमेटी मीटिंग होगी. इसमें पहले दिवंगत लोगों को पहले श्रद्धांजलि दी जायेगी. वहीं, पिछले कमेटी मीटिंग के मिनट्स को कंफर्म कराया जायेगा. इसके बाद चार माह का एकाउंट पारित कराया गया है. इस कमेटी मीटिंग में एनी अदर मैटर को शामिल नहीं किया गया है. टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता को लेकर चल रही नाराजगी के बीच यह कमेटी मीटिंग काफी देर से आहूत की गयी है. फाइनांस कमेटी की मीटिंग काफी पहले हो चुका है, लेकिन अब तक कमेटी मीटिंग नहीं बुलायी गयी थी. अमूमन यूनियन के फाइनांस कमेटी की बैठक के तुरंत बाद कमेटी मीटिंग की अधिसूचना निकल जाती है. लेकिन इसकी अधिसूचना अब निकाली गयी है. ( नीचे देखें पूरी खबर)

यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह के हस्ताक्षर से कमेटी मीटिंग 31 अगस्त को आहूत की गयी है. लेकिन इसमें दूसरे मुद्दे उठाने का एजेंडा को शामिल नहीं किया गया है. इसको लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है. टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट और विपक्ष के नेता अरविंद पांडेय ने कहा कि यह गलत कदम उठाया गया है. इस बार के कमेटी मीटिंग में एनी अदर मैटर को रखना चाहिए था. जो नहीं रखा गया है. यह मजदूर विरोधी फैसला है. सारे कर्मचारी और कमेटी मेंबर बेचैन है. वेज रिवीजन पर अपना मुद्दा उठाना चाहते है. लेकिन उनको अब बोलने का ही मौका नहीं दिया जाy रहा है, जो गलत है. अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु कर्मचारियों और कमेटी मेंबरों को आवाज उठाने देना नहीं चाहते है. एनी अदर मैटर को हर हाल में कमेटी मीटिंग में शामिल किया जाना चाहिए.




