जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता का मामला गरमाता नजर आ रहा है. गुरुवार को टाटा वर्कर्स यूनियन में इस मसले को लेकर दो कमेटी मेंबर आपस में भिड़ गए. यह भिड़ंत ओमप्रकाश शर्मा उर्फ़ बमबम (अकाउंट डिपार्टमेंट) और विभाष शुक्ला (कोक प्लांट) के बीच टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव तिवारी के चैम्बर में हो गया. बताया जाता है कि विभाष शुक्ला अध्यक्ष संजीव चौधरी के करीबी है जबकि बमबम पूर्व में कोषाध्यक्ष के पद पर लड़ चुके है. (नीचे भी पढ़े)
बताया जाता है कि बमबम पर विभाष ने आरोप लगाया कि उसको वह बदनाम कर रहा है और उसके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है. इससे पहले वेज रिवीजन का मामले को लेकर दोनों आमने सामने हो गए. फिर विवाद बढ़ गया. यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच उपाध्यक्ष के चेंबर में ही खींचतान होने लगी जिसके बाद खुद उपाध्यक्ष संजीव तिवारी को बीच बचाव करना पड़ा और माहौल को शांत कराना पड़ा. फिलहाल इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल गर्म है. दो गुट आमने-सामने नजर आ रहे हैं.



