
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय और सहायक सचिव नितेश राज ने इंटक के राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र सिंह से मुलाकात की. राजेन्द्र सिंह से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार टाटा वर्कर्स यूनियन के नेताओं ने मुलाकात की है. इन लोगों ने झारखंड सरकार से जमशेदपुर में फुलटाइम डीएलसी को पदस्थापित करने की मांग की ताकि मज़दूरहितो में कदम उठाया जा सके. मजदूरों की समस्याओं का निराकरण में तेजी लाने के लिए श्रम मंत्रालय को एक्टिव करने की अपील की. राजेन्द्र सिंह से जमशेदपुर आने का आमंत्रण भी दिया. राजेन्द्र सिंह ने जल्द जमशेदपुर आने का आश्वासन दिया.
[metaslider id=15963 cssclass=””]








